17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedहवालात में बंद आदिल से मिलने गई थीं राखी सावंत, बोलीं- पैसों...

हवालात में बंद आदिल से मिलने गई थीं राखी सावंत, बोलीं- पैसों के बारे पूछा तो नहीं की सीधे मुंह बात

Published on

टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत ने एक बार फिर पति आदिल खान को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह आदिल खान का चिट्ठा खोल देंगी। हवालात में बंद आदिल उनसे रूडली बात कर रहे हैं। बता दें आदिल खान दुर्रानी इन दिनों हवालात में हैं। राखी सावंत ने आदिल पर पैसों के गबन से लेकर मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आदिल खान को कोर्ट ने 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा है। आइए बताते हैं आदिल खान को लेकर राखी सावंत ने क्या क्या कहा।

पपाराजी ने राखी सावंत से पूछा कि क्या आदिल के पैरेंट्स व फैमिली का मैसूर से कॉल या मैसेज आया क्या। इस पर राखी सावंत ने कहा कि उन्हें पता है कि उनका बेटा आदिल बहुत सैटिंगबाज है। वह छूट जाएगा। लेकिन मैं भी देखती हूं ये राखी सावंत का केस है। मैं भी मीडिया के सामने उसका पूरा चिट्ठा खोलूंगी। मैं शांत नहीं बैठने वाली हूं।

राखी सावंत आदिल से की मुलाकात
आगे राखी सावंत ने कहा कि आदिल से वह हवालात में जाकर मिली हैं। मैने उनसे डेढ़ करोड़ के बारे में भी पूछा। आखिर उनके एक करोड़ 60 लाख रुपये कहां रखे हैं। मैंने उनसे पूछा कि क्या आपने कार ली है। इस पर वह कह रहे हैं कि तुमको क्या मतलब। तुमको मैं कभी माफ नहीं करूंगा। वो कह रहे हैं कि मैं पुलिस को जवाब दूं या तुमको।

शादी की गुडन्यूज 7 महीने बाद दी
बता दें राखी सावंत ने दावा किया था कि उन्होंने आदिल खान के साथ जुलाई 2022 में शादी की। फिर दोनों ने सात महीने के बाद मीडिया के सामने आया कि आदिल संग उन्होंने पिछले साल निकाह किया था और वह शादी के बाद धर्म बदलकर फातिमा बन गईं। मगर शादी के ऐलान के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आने लगीं।

आदिल पर लगाए राखी ने आरोप
राखी सावंत ने बीते दिनों आदिल पर मारपीट का आरोप लगाया। साथ की पैसों का हेरफेर का भी आरोप लगाये थे। इसके बाद पुलिस ने 7 फरवरी को आदिल खान को अरेस्ट किया था। 20 फरवरी को आदिल खान की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है। अब देखना ये है कि क्या आदिल को कोर्ट से अब राहत मिलती है या नहीं।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...