17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग के भंवर में फंसे अडानी ने महीनेभर में जितना गंवाया, उतने...

हिंडनबर्ग के भंवर में फंसे अडानी ने महीनेभर में जितना गंवाया, उतने में कंगाली से उबर जाता पाकिस्तान!

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्गकी रिपोर्ट अडानी समूह के लिए कितनी घातक रही ,वो अब सामने आ रही है। अडानी समूह के बड़ा झटका लगा है। कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली हावी हो गई है। अडानी समूह की कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे हैं। शेयरों कि कीमत आधी रह गई है। गौतम अडानी का नेटवर्थ भी गिरकर 49 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। 24 जनवरी को शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई, जिसके बाद से अडानी को झटके लग रहे है। लगभग एक महीने बाद अडानी का मार्केट कैप 132 अरब डॉलर तक गिर गया है। इस रिपोर्ट ने अडानी को जितना नुकसान पहुंचाया है, उतने में तो पाकिस्तान अपने विदेशी कर्ज से उबर आता। खस्ताहाल पाकिस्तान के लोग महीनों बैठकर खा सकते थे।

हिंडनबर्ग के भंवर में फंसे अडानी
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आने के बाद से अब तक अडानी समूह का मार्केट कैप 132 अरब डॉलर तक गिर चुका है। कंपनी के शेयर गिर रहे है। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए अडानी समूह अपनी बैलेंस शीट को मजबूत बता रही है। अपने कर्ज का रीपेमेंट कर रही है। कर्ज का बोझ कर रही है। नई डील के बजाए कंपनी को मजबूती देने के लिए काम कर रही है। अगर अडानी को हुए घाटे की तुलना पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से करें तो पाकिस्तान का विदेशी कर्ज लगभग 121.75 अरब अमेरिकी डॉलर का है। यानी जितने में पाकिस्तान अपना कर्ज चुका ले, उससे अधिक को अडानी पिछले एक महीने में गंवा चुके हैं।

गौतम अडानी की दौलत रह गई आधी
गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की दौलत पिछले एक महीने में घटकर आधे से भी कम हो गई है। गौतम अडानी का नेटवर्थ जो जनवरी के पहले हफ्ते में 127 अरब डॉलर था, वो गिरकर अब 47 अरब डॉलर पर रह गया। एक दिन में गौतम अडानी की संपत्ति 2.8 अरब डॉलर घट गई।

अडानी के शेयरों का हाल
सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन अडानी के शेयरों मे बिकवाली हावी रही। अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर लाल निशान के साथ खुले। अडानी पावर, अडानी विल्मर, एनडीटीवी को छोड़कर बाकी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...