14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप के लिए एक साथ दो अच्छी खबरें, सुलझ गया 2...

अडानी ग्रुप के लिए एक साथ दो अच्छी खबरें, सुलझ गया 2 महीने से चल रहा विवाद

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग का असर अब तक Adani Group पर दिखाई दे रहा है. शेयरों में गिरावट की बात हो या फिर गौतम अडानी की नेटवर्थ की, सभी में कमी आती जा रही है. इस बीच अब अडानी ग्रुप के लिए दो अच्छी खबरें आई हैं. एक ओर जहां हिमाचल प्रदेश में चल रहा 2 महीने पुराना विवाद सुलझा, तो वहीं अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (APSEZ) ने 1,500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है.

मार्च में और कर्ज चुकाने का वादा
Adani Group ने सोमवार को एसबीआई म्यूचुअल फंड का 1,500 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने के साथ आने वाले दिनों में और कर्ज का भुगतान करने का वादा भी किया है. पीटीआई के मुताबिक, अगले महीने यानी मार्च 2023 में कंपनी कर्ज भुगतान की योजना के मुताबिक 1,000 करोड़ रुपये और भुगतान करेगी. अडानी पोर्ट्स द्वारा एसबीआई के कर्ज का पेमेंट बिजनेस ऑपरेशंस से मिली राशि से किया गया है.

निवेशकों का भरोसा जीतने की पहल
सोमवार को कंपनी के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कर्ज चुकाने की जानकारी साझा की गई. अडानी ग्रुप के इस कदम को इसे निवेशकों का भरोसा कायम करने की नजर से देखा जा रहा है. बता दें अडानी ग्रुप लगातार अपने इन्वेस्टर्स के बीच वो भरोसा वापस लाने के प्रयास में लगा हुआ है, जो हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट से डगमगाया था. अडानी समूह पर सितंबर 2022 में कुल कर्ज 2.26 लाख करोड़ रुपये था, जबकि उसके पास महज 31,646 करोड़ रुपये की नकदी मौजूद थी.

हिंडनबर्ग ने कराया बड़ा नुकसान
Hindenburg Report पब्लिश होने के बाद से अडानी ग्रुप पर समस्याओं का पहाड़ टूटा था. 24 जनवरी 2023 को जारी की गई रिपोर्ट ने निवेशकों के सेंटिमेंट पर ऐसा विपरीत असर डाला था कि ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में सुनामी आ गई थी और Adani Group का मार्केट कैप 20 दिनों में ही आधा कम हो गया. यही नहीं शेयरों में आई सुनामी के चलते गौतम अडानी की नेटवर्थ में जो गिरावट आई, उससे वो अरबपतियों की लिस्ट में चौथे पायदान से खिसककर अब 25वें नंबर तक पहुंच चुके हैं.

हिमाचल से अडानी के लिए अच्छी खबर
हिंडनबर्ग के भंवर में फंसे Adani Group के लिए सिर्फ ये एक राहत भरी खबर नहीं है, बल्कि इसके साथ और भी अच्छी खबरें आई हैं. हिमाचल प्रदेश में 68 दिनों बाद अडानी समूह और सीमेंट ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है. सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई और इसमें नए मालभाड़े की दरें तय की गई हैं. माल भाड़े को लेकर असहमति के बीत 16 दिसंबर 2022 से यहां अंबुजा और एसीसी सीमेंट प्लांट बंद हो गए थे. अब दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है.

विस्तार योजनाओं पर फिलहाल ब्रेक
अपने इन्वेस्टर्स का भरोसा कायम रखने की रणनीति के तहत अडानी ग्रुप कैश बचाने के लिए तमाम उपाय कर रहा है. इसके तहत ग्रुप की विस्तार योजनाओं को भी अभी रोका जा रहा है. पहले अडानी पावर की डीबी पावर के साथ 7000 करोड़ रुपये की डील पर ब्रेक लगाया गया. तो वहीं सोमवार को गौतम अडानी ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए PTC India Limited में हिस्सेदारी के लिए बोली लगाने से खुद को अलग करने का बड़ा फैसला लिया.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...