14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorized'पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा', जावेद अख्तर की मुरीद हुईं कंगना,...

‘पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा’, जावेद अख्तर की मुरीद हुईं कंगना, कभी तीखे थे तेवर

Published on

पाकिस्तान के खिलाफ गीतकार जावेद अख्तर ने ऐसा तीखा बयान दे डाला है, जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है. पड़ोसी मुल्क को 26/11 मुंबई हमले की याद दिलाते हुए जावेद ने आईना दिखाया. उन्होंने कहा, आतंकी आपके देश में खुलेआम घूम रहे हैं. इस बयान को लेकर जावेद अख्तर की इंडिया में काफी तारीफ हो रही है. गीतकार के खिलाफ बोलने वाली कंगना रनौत भी उनके सपोर्ट में आ गई हैं. जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए कंगना ने पोस्ट भी लिखा है.

कंगना ने की जावेद अख्तर की तारीफ
कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा- जब मैं जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है. लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में. तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में… जय हिंद जावेद अख्तर साहब. घर में घुसकर मारा… हाहाहा. कंगना रनौत को जावेद अख्तर की तारीफ करता देख कईयों को हैरानी भी हो रही है. क्योंकि जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच सालों से विवाद चल रहा है. जिस तरह कंगना ने जावेद अख्तर संग अपने विवाद और गिले शिकवों को भुलाकर उनकी सराहना की है, यूजर्स ने इसकी तारीफ की है.

जावेद ने पाकिस्तान जाकर क्या कहा?
जावेद अख्तर ने फैज फेस्टिवल में कहा- हमने तो नुसरत और मेहंदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए. लेकिन आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ. तो हकीकत ये है चलिए अब हम एक दूसरे पर इल्जाम ना दें, अहम बात ये है आजकल जो फिजा इतनी गरम है, वो कम होनी चाहिए. हम तो बंबई के लोग हैं, हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था. वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, ना ही इजिप्ट से आए थे. वो लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं. तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए.

कंगना-जावेद के बीच कौन सा विवाद?
2020 में जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस किया था. उनका आरोप था कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टेलीविजन इंटरव्यूज में उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं. तभी से दोनों के बीच तनाव बना हुआ है. जावेद अख्तर के साथ चल रही लड़ाई में कंगना ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे. कंगना का कहना था कि जब उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन से माफी मांगने से इंकार किया तब गुस्से में जावेद अख्तर ने उन्हें धमकाया था. गीतकार ने उनका अपमान किया था. कंगना की इस तारीफ पर जावेद अख्तर के रिएक्शन का फैंस को इंतजार है.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...