आदिल खान दुर्रानी को डेट करने के बाद राखी सावंत ने उनसे शादी की थी। मई, 2022 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की और जनवरी, 2023 में इसका खुलासा किया लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो किसी से छिपा नहीं है। राखी ने बैक-टू-बैक अपने पति पर संगीन आरोप लगाए। नतीजन आज वह सलाखों के पीछे हैं। जेल की हवा खा रहे हैं। वहीं, बाहर राखी अभी-भी चुप नहीं बैठी हैं। वह लगातार आदिल पर आरोपों की बारिश कर रही हैं। कभी उनके साथ अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए प्यार लुटाती हैं तो कभी उनको कोसती हैं। अब एक वीडियो उन्होंने फिर से शेयर किया है, इसमें वह टूटे हुए दिल के साथ नमाज अदा कर रही हैं।
राखी सावंत ने बताया था कि आदिल खान दुर्रानी से निकाह के बाद उन्होंने धर्म भी बदल लिया और नाम भी फातिमा रख लिया। वह बाकायदा हिजाब में कई दफे दिखाई भी दी हैं। लेटेस्ट वीडियो में भी वह बढ़िया से हिजाब पहने नमाज अदा कर रही हैं। क्लिप को शेयर कर राखी सावंत ने लिखा- आदिल तुमने ये क्या किया मेरे साथ। इसके साथ टूटे हुए रेड हार्ट और कई सैड इमोजी को इस लाइन के साथ लगाए हैं। और अपनी फीलिंग्स बयां की हैं। अब ये क्लिप देने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
राखी सावंत की हुई आलोचना
एक यूजर ने लिखा- नेल पेंट पर नमाज नहीं होती। अगर आप पढ़ रहे हैं तो अच्छी बात है लेकिन अगर सही तरीके से पढ़ोगे तो और भी ज्यादा अच्छा लगेगा। एक ने लिखा- नेल पॉलिश लगाकर कौन नमाज पढ़ता है? एक ने कहा- इबादत खुदा के लिए की जाती है। लाइक्स और कमेंट्स के लिए नहीं। एक ने कहा- नेल पेंट लगाकर नमाज नहीं पढ़ते हैं। एक ने कहा- बहन साफ लग रहा है कि तुम दिखावा कर रही हो। प्लीज धर्म की इज्जत करो।
