6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयजेल में 1.5 लाख रुपये की चप्पल, 80 हजार के जींस...सुकेश चंद्रशेखर...

जेल में 1.5 लाख रुपये की चप्पल, 80 हजार के जींस…सुकेश चंद्रशेखर की सेल में छापे…रोने लगा महाठग

Published on

नई दिल्ली,

ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर इन दिनों मंडोली जेल में बंद है. सुकेश की सेल में प्रशासन ने छापेमारी की. इस दौरान उसके पास से 1.5 लाख रुपये की चप्पल और 80 हजार रुपये के दो जींस बरामद हुआ. इतना ही नहीं छापेमारी के दौरान सुकेश फूट फूट कर रोने लगा.

सुकेश चंद्रशेखर मंडोली जेल में बंद है. सुकेश की सेल में जेलर दीपक शर्मा और जयसिंह ने CRPF के साथ रेड की. इस दौरान सुकेश चंद्रशेखर हक्का बक्का रह गया. रेड खत्म होने के बाद सुकेश दीपक शर्मा और जयसिंह के सामने फूट फूट कर रोने लगा. जेल में सुकेश की सेल में जो सामान मिला, वह देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. सुकेश के पास से Gucci की डेढ़ लाख रुपये की चप्पल और 80 हजार रुपये की कीमत के दो जींस मिले.

दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर को 200 करोड़ रुपए की ठगी और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उसे तिहाड़ जेल में बंद किया गया था. लेकिन तिहाड़ जेल में सुकेश ने अधिकारियों को रिश्वत देकर अय्याशी का अड्डा बना लिया था. उससे तमाम एक्ट्रेस जेल में मिलने जाती थीं. महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में बैठकर ठगी ही नहीं की बल्कि उसने कई बॉलीवुड बालाओं से नए रिश्ते भी कायम किए. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने हाल ही में सुकेश के खिलाफ 134 पेज की तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें तमाम खुलासे किए गए थे.

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इस पूरे मामले की जांच की थी. EOW के मुताबिक, जेल के अंदर सारा जेल स्टाफ पूरी तरह बिका हुआ था. ऊपर से नीचे तक हरेक को सुकेश पैसे देता था. वो भी एक महीने का एक करोड़. चार्जशीट के मुताबिक सुकेश के पास जेल में पूरे साल मोबाइल फोन था. आईफोन 12 प्रो और आईफोन 11. इन्ही मोबाइल नंबरों से वो जेल में बैठ कर ही बाहर के लोगों को चूना लगाता था. उनसे पैसे ऐंठता था. साल भर में अकेले जेल में ही बंद एक बिजनेसमैन की पत्नी से उसने करीब 200 करोड़ रुपये वसूले थे. कई बार तो वो पैसा लेने के लिए जेल के स्टाफ को उन्हीं की गाड़ी से भेज दिया करता था.

जैकलीन, नोरा का जुड़ा नाम
ईओडब्लू की जांच में ये पता चला कि पिंकी ईरानी ही वह कड़ी थी, जिसने सुकेश चंद्रशेखर की दोस्ती बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कराई. जिसमें जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के अलावा और भी नाम शामिल हैं. अब तक की पूछताछ में पिंकी ईरानी ने कई खुलासे किए हैं. सुकेश ने जैकलीन, नोरा कई महंगे गिफ्ट भी दिए थे.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...