6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयसड़क पर भीख मांगता दिखा फेमस यूट्यूबर, फैन्स को लगा झटका!

सड़क पर भीख मांगता दिखा फेमस यूट्यूबर, फैन्स को लगा झटका!

Published on

नई दिल्ली,

भिखारी कैसी जिंदगी जीते हैं और किन मुश्किलों का सामना करते हैं. ये जानने के लिए फेमस यूट्यूब क्रिएटर रोहित साधवानी 24 घंटे तक भिखारी बनकर रहे. रोहित साधवानी मंदिर के बाहर जाकर बैठ गए और बाकायदा भीख मांगी. उन्होंने इस दौरान अपने साथ केवल पानी की एक बोतल रखी. सबसे पहले वह मंदिर के बाहर जाकर बैठ गए. उन्हें भीख में तब 5 रुपये ही मिले थे. फिर उन्होंने कुछ लोगों से खाना मांगा तो कई ने देने से मना कर दिया. हालांकि एक सब्जी वाले से गाजर और फल वाले से केला मिल गया. इसी तरह कई घंटे गुजर गए.

रोहित ने इस दौरान कई चीजें अनुभव कीं. उन्हें पता चला कि कुछ लोग वाकई में भिखारी हैं और इसलिए भीख मांग रहे हैं क्योंकि उन्हें जरूरत है. जबकि कुछ भिखारियों को देखकर लगा कि वो किसी गैंग का हिस्सा हैं. इसके साथ ही उन्हें ये भी पता चला कि भिखारी होना कितना मुश्किल काम है. उन्हें ऐसे लोग मिले जो मानसिक रूप से बीमार हैं. एक शख्स अकेले में बड़बड़ा रहा था. इस दौरान रोहित को खुद भी सिर में दर्द होने लगा. उन्होंने कहा कि इस काम में कई घंटे तक खाली बैठने के चलते इंसान सोच में पड़ जाता है. उसके पास करने के लिए कुछ नहीं होता है.

लोगों ने खाने को खूब दिया
रोहित ने आगे कहा कि उन्हें भिखारी के गेटअप में आकर ये भी पता चला कि इस फील्ड में खाना भरपूर मिलता है. 10 में से 7 लोग दे ही देते हैं. उन्हें भी कई लोगों ने खाना दिया है, लेकिन पैसे बहुत कम मिलते हैं. उन्हें 24 घंटे के भीतर 30 रुपये की मिल पाए. नंगे पैर चलने की वजह से उनके पैरों में भी छाले निकल गए. इसके अलावा उन्होंने एक और चीज महसूस की. लोग उन्हें देखते ही दूर भाग रहे थे. जब वह भिखारी की तरह सड़कों पर घूम रहे थे, तो इस दौरान उनके दोस्तों ने यह वीडियो बनाया. जो अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...