8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय...तो पाकिस्तान-श्रीलंका जैसा हो जाएगा एक और देश, रिसर्च में किया आगाह

…तो पाकिस्तान-श्रीलंका जैसा हो जाएगा एक और देश, रिसर्च में किया आगाह

Published on

नई दिल्ली,

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका कर्ज के जाल में फंसकर की बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं. ऐसा ही डर नेपाल को लेकर भी जताया जा रहा है कि उसे कर्ज जाल की डिप्लोमेसी से बचकर रहना चाहिए. अगर नेपाल चौकस नहीं रहता है तो उसकी भी हालत श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी हो सकती है.पिछले साल नेपाल के पोखरा में हुई विमान दुर्घटना के बाद वहां का अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा चर्चा में आ गया था. इस एयरपोर्ट का निर्माण चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना के तहत किया गया था.

एक रिसर्च में कहा गया है कि चीन अपनी इस बेल्ट एंड रोड परियोजना के जरिए कर्ज कूटनीति को कर्ज जाल कूटनीति में तब्दील कर सकता है, जिसके जरिए वह विकासशील देशों को इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के जरिए फंड मुहैया कराता है, चीन धीरे-धीरे इन देशों को कर्ज में जाल में फंसा देता है और फिर उन देशों की सरकारों को प्रभावित करता है.

पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अलावा नेपाल ने काठमांडू में दो और बड़ी परियोजाओं को पूरा किया है, जिनमें एक गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और दूसरा चोभर ड्राई पोर्ट है. लेकिन इनमें से किसी भी परियोजना का सफल संचालन नहीं हुआ. अगर किसी परियोजना की बिजनेस स्ट्रैटेजी प्रभावी नहीं है और उसके निर्माण में तमाम तरह की अड़चने हैं तो इससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बहुत नकारात्मक संदेश जाता है.

इसलिए इस तरह के प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाने या इन परियोजनाओं के लिए पैसा उधार लेने के लिए बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है. नेपाल के सामने जोखिम यह है कि जब उसे इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश की जरूरत है तो उस पर राष्ट्रीय कर्ज बहुत बढ़ सकता है.

ऐसी स्थिति में बिना सटीक कैलकुलेशन के पैसे खर्च करना कर्जे को और बढ़ा सकता है. जोखिम यह है कि देश का राष्ट्रीय ऋण उस समय बहुत अधिक हो सकता है, जब नेपाल को बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश की जरूरत हो. 2022-2023 के लिए नेपाल सरकार को आंतरिक कर्ज के तौर पर लगभग दो अरब डॉलर जुटाने की मंजूरी है.

देश में बाहरी कर्ज पर लगाम लगाने का यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब श्रीलंका समेत कई देश कर्ज संकट का सामना कर रहे हैं. ऐसे में नेपाली अधिकारी चीन से कर्ज लेने में खासी सतर्कता बरत रहे हैं और बीजिंग से ‘बेल्ट एंड रोड’ परियोजना के तहत परियोजनाओं के लिए कर्ज के बजाय ग्रांट का अनुरोध कर रहे हैं.नेपाल की आय का मुख्य स्रोत इंपोर्ट ड्यूटी है, जिसका मतलब है कि वह विकास कार्यों के लिए कर्ज लेने को मजबूर हो सकता है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...