6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराजनीतिमहाअधिवेशन के मंच से सोनिया ने कहा 'राहुल जी', और बजने लगीं...

महाअधिवेशन के मंच से सोनिया ने कहा ‘राहुल जी’, और बजने लगीं तालियां

Published on

रायपुर

कांग्रेस के रायपुर महाअधिवेशन का आज दूसरा दिन है। सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा फहराया और सलामी दी। इसके साथ ही दूसरे दिन के कार्यक्रम शुरू हो गए। अधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका भी पहुंची हुई हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाधिवेशन में भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं विशेष रूप से राहुल जी को धन्यवाद देना चाहती हूं जिनके दृढ़ निश्चय और लीडरशिप ने यात्रा की सफलता में अहम भूमिका निभाई। मुझे ये कहने में कोई संकोच नहीं कि दिल्ली की सरकार में बैठे लोगों का डीएनए ही गरीब विरोधी है। एक तरफ देश की संस्थाओं और गरीबों पर हमला तो दूसरी तरफ भारत मां की सरजमीं पर चीन के अतिक्रमण के आगे घुटने टेक दिए गए हैं – मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष

मैं आज भावुक हूं…
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस जनों का विश्वास ही मेरे जीवनभर की कमाई है। ये कांग्रेस में ही संभव है जो कभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष हो, आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष है। आगे कहा कि मैं आज भावुक भी हूं क्योंकि मैं और आप उस गौरवशाली विरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे गांधी जी, नेहरू, पटेल, बोस, आजाद, राजेद्र प्रसाद, इंदिरा, राजीव जी ने अपने त्याग और बलिदान से सींचा है। खरगे ने कांग्रेसजनों को नारा दिया- ‘सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान’। अधिवेशन के मंच पर लगे होर्डिंग में नेताजी, पटेल, अंबेडकर, आजा और नरसिम्हा राव को प्रमुखता से जगह मिली।

मनमोहन, नरसिम्हा राव की बड़ी तस्वीर
मंच के दूसरी तरफ महात्मा गांधी, शास्त्री, इंदिरा, राजीव, नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की बड़ी तस्वीर लगाई गई है। रायपुर में सुबह जब महाअधिवेशन में कांग्रेस नेता पहुंचे तो पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी जी की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर आज के सत्र की शुरुआत की।

कांग्रेस का मंथन
85वें अधिवेशन के लिए कांग्रेस पार्टी का जो मंच तैयार किया गया है। उसमें एक छोर पर नेहरू तो दूसरी तरफ खरगे और राहुल-सोनिया भी दिखाई देते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में रायपुर की सड़कों पर फूलों की पंखुड़ियां बिछाई गईं थी। 85वें पूर्ण अधिवेशन के लिए प्रियंका गांधी आज रायपुर पहुंची हैं।

प्रियंका के वेलकम गुलाबों की वर्षा
आज सुबह प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस समर्थकों ने रास्ते में गुलाब बिछा दिए थे। उन पर गुलाब-वर्षा की गई है। प्रियंका ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। सुबह करीब 11 बजे महाअधिवेशन की औपचारिक शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई। सभी अपनी जगह पर खड़े हो गए। मंच पर तिरंगे की विहंगम तस्वीर दिखी और वंदे मातरम की धुन पर माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...