10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयपरिवार के अंदर बच्चों का यौनशोषण माफ न करने वाला अपराध :...

परिवार के अंदर बच्चों का यौनशोषण माफ न करने वाला अपराध : जस्टिस हिमा कोहली

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस हिमा कोहली ने शनिवार को कहा कि परिवार के अंदर बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं बच्चे के विश्वास का निंदनीय हनन और पारिवारिक तानेबाने के साथ अक्षम्य अपराध है। जस्टिस कोहली ने कहा कि इस तरह के पीड़ित बच्चों को पूरी तरह समर्थन की और उन्हें समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शोषण का पीड़ित पर लंबे समय तक असर रहता है और दुर्भाग्य की बात है कि कई बार परिवार के सम्मान के नाम पर इस तरह की घटनाओं को दबा दिया जाता है।

वह दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की तरफ से आयोजित समारोह में पत्रिका ‘चिल्ड्रन फर्स्ट’ के तीसरे संस्करण के जारी होने के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। जस्टिस कोहली ने कहा कि सभी पक्षों के लिए जरूरी है कि बच्चों की बेहतरी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाने के लिहाज से हाथ मिलाएं। उन्होंने कहा कि परिवार के अंदर बच्चों का यौन उत्पीड़न संवेदनशील विषय है जिसे कई बार दबाया जाता है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान सुप्रीम कोर्ट ओर कई हाई कोर्ट ने बच्चों के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक निर्देश जारी किए थे। जस्टिस कोहली ने कहा कि चाइल्ड एब्यूज कई तरीकों से जाहिर होता है जैसे बाल विवाह, बाल श्रम, यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, तस्करी, शिक्षा से वंचित रखना और स्वास्थ्य पर पोषण से वंचित रखना।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...