10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयविदेश में अपनी ताकत दिखाएगा स्वदेशी तेजस, यूएई में होने वाले अभ्यास...

विदेश में अपनी ताकत दिखाएगा स्वदेशी तेजस, यूएई में होने वाले अभ्यास में पहली बार लेगा हिस्सा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय वायुसेना के पांच तेजस हल्के लड़ाकू विमान (LCA) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे। स्वदेश विकसित लड़ाकू विमान किसी अन्य देश में हो रहे अभ्यास में पहली बार हिस्सा लेंगे। वायुसेना की एक टुकड़ी ‘डेजर्ट फ्लैग’ अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए अपने 110 कर्मियों के साथ यूएई के अल दाफरा वायुसेना अड्डे पर पहुंची है। वायुसेना पांच तेजस और दो सी-17 ग्लोबमास्टर-3 विमान के साथ भागीदारी कर रही है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘यह पहला मौका है, जब एलसीए तेजस भारत के बाहर एक अंतरराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास में हिस्सा लेगा।’ अभ्यास ‘डेजर्ट फ्लैग’ एक बहुपक्षीय वायुसेना अभ्यास है, जिसमें यूएई, फ्रांस, कुवैत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, बहरीन, मोरक्को, स्पेन, दक्षिण कोरिया और अमेरिका की वायुसेनाएं भी भाग ले रही हैं। यह अभ्यास 27 फरवरी से 17 मार्च तक होने का कार्यक्रम है। अधिकारी ने कहा, ‘अभ्यास का लक्ष्य विभिन्न वायुसेनाओं की सर्वश्रेष्ठ तरकीबों को सीखना है।’ तेजस का विनिर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने किया है। यह एक इंजन वाला विमान है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...