भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल कारखाने में भेल प्रशासन ने 5,19 और 26 रविवार को वर्किंग-डे घोषित किया है । इसके बदले में भेल कर्मचारियों को 23 मार्च, 1 व 3 अप्रैल को अवकाश घोषित किया है । वर्किंग-डे पर भेल के कस्तूरबा अस्पताल में अवकाश रहेगा । 1 अप्रैल को शनिवार होने के कारण भेल कर्मचारी रविवार का भी आनंद ले सकेंगे। यह आदेश बुधवार को भेल के मानव संसाधन विभाग ने जारी कर दिया है ।
