11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल से लगी रजत नगर में 10 किलोवाट के दो सोलर प्लांट...

भेल से लगी रजत नगर में 10 किलोवाट के दो सोलर प्लांट लगे

Published on

भोपाल

भेल से लगी रजत नगर कॉलोनी में रहवासी समिति ने अच्छी पहल की है। यहां हर माह पानी-बिजली के 40 हजार रूपये से ज्यादा का बिल लोगों को भरना पड़ रहा था। हर माह भारी-भरकम राशि रहवासी समिति के माध्यम से भरना पड़ती थी। इसे देखते हुए कॉलोनी में सोलर प्लांट लगाने का प्लॉन बनाया गया। समिति, रहवासी, जनप्रतिनिधियों से सहयोग से हाल ही में करीब 12 लाख रूपए की लागत से दो सोलर प्लांट लगवाए गए। इसके लगने से अब हर माह बिजली का खर्च 15 हजार से भी कम का रह गया है।

कॉलोनी में सोलर प्लांट की क्षमता 10 किलोवाट का है। इससे बनने वाली बिजली से दिन के समय पानी सप्लाई होगा और रात के समय सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें जलेंगी। रहवासी समिति के जिम्मेदारों का कहना है कि हर माह जो राशि बचेगी उसे कॉलोनी के विकास में खर्च किया जाएगा। साथ हर तीन माह में सर्विसिंग होगी। इस पैनल की 25 साल गारंटी होना बताई जा रही हैं।

गोविंदपुरा संभागीय आईटीआई में कार्यशाला
भोपाल। गोविंदपुरा स्थित संभागीय आईटीआई में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अग्निवीर भर्ती योजना में किए गए बदलाव की जानकारी देने आर्मी भर्ती ऑफिस से मेजर सूबेदार बलराज हुड्डा और उनकी टीम ने आईटीआई के छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस मौके पर बताया कि पहले रैली के माध्यम से भर्ती की जाती थी, अब पहले लिखित परीक्षा होगी। इसमें उत्तीर्ण होने पर फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें इसके लाभ, वेतन सहित अन्य सुविधाओं की जानाकरी दी।

विज्ञान दिवस पर बाबूलाल गौर महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी
भोपाल। महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल सीएम राइज भेल में राष्ट्र्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मृदा वैज्ञानिक डॉ. शेखर साराभाई मौजूद थे। प्राचार्य हेमलता परिहार और विज्ञान शिक्षिका डॉ. अर्चना शुक्ला के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और डॉ. सीवी रमन द्वारा किए गए कार्यों को बताया। विज्ञान रंगोली में उत्सर्जन तंत्र, सूक्ष्मदर्शी, पादप कोशिका, जंतु कोशिका, जल चक्रजैसे चित्र रंगों के चित्र बनाए। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कुसुम साहू, द्वितीय शशि साहू, तृतीय दीक्षा साहू, सचदीप सिंह, नंदिनी को मिला। विज्ञान के कई विषयों को मॉडल बनाकर विज्ञान की प्रदर्शनी में साझा किया। इसमें वायुदाब, ज्वालामुखी का फटना, सुचालक कुचालक, उत्सर्जन तंत्र का कार्य करना, प्रकाश संश्लेषण, वॉटर डिस्टलेशन, मनुष्य शरीर में पाए जाने वाले विभिन्न तंत्र, संघनन की प्रक्रिया ध्वनि के लिए माध्यम का होना जरूरी है, जैसे मॉडल बनाए। सभी मॉडल शिक्षक हेमंत दुबे, पूजा दुबे, संध्या शर्मा, नीरजा सोनी अनुरूपता सिंह के मार्गदर्शन में बच्चों ने बनाएं।

भेल के प्राचीन गणेश-साई मंदिर में आरती
भोपाल। गुरूवार को भेल कारखाना पांच नंबर फाउंड्री गेट स्थित प्राचीन गणेश-साई मंदिर पर आरती के पश्चात कांग्रेस नेत्री दीप्ति सिंह ने महाप्रसाद का वितरण किया गया। कांग्रेस आईटी सेल प्रवक्ता अतुल मालवीय ने बताया कि इस अवसर पर सैकड़ो ठेकाश्रमिक एवं भेल कर्मचारी मौजूद थे।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास मंगलवार सुबह एक 25...