3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यकिरकिरी के बाद बैकफुट पर BHU प्रशासन, कैंपस में होली नहीं खेलने...

किरकिरी के बाद बैकफुट पर BHU प्रशासन, कैंपस में होली नहीं खेलने का आदेश वापस

Published on

वाराणसी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में सार्वजनिक स्थानों पर होली नहीं खेलने देने का फरमान सुनाकर बीएचयू प्रशासन ने अपनी काफी किरकिरी कराई। 72 घंटों के भीतर ही बीएचयू प्रशासन को यह आदेश वापस लेना पड़ा। 28 फरवरी के मुख्य आरक्षी अधिकारी के आदेश को निरस्त करते हुए प्रशासन ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में छात्र होली खेल सकते हैं। दरअसल सार्वजनिक स्थानों पर होली नहीं खेलने देने के आदेश को छात्रों ने सोशल मीडिया पर इफ्तार से जोड़ते हुए हिंदू धार्मिक मान्यताओं को खत्म करने का आरोप लगाया था। हालांकि यह आदेश अभी महज कागजों तक सीमित है। शरिवार को भी अधिकारी छात्रों को बीएचयू परिसर में होली की धुन पर नाचने गाने और होली खेलने से रोकते दिखे।

चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने एक आदेश जारी करके बीएचयू परिसर के सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलने की खेलने पर रोक लगा दिया था। छात्रों ने इसे तुगलकी फरमान बताया और सोशल मीडिया पर इसे एकता और ताजिया के जुलूस से जोड़ दिया। छात्रों का कहना था कि अगर परिषद में ताजिया का जुलूस निकल सकता है वैसे खुद स्टार की पार्टी दे सकते हैं तो होली खेलने पर प्रतिबंध लगाकर हिंदू धार्मिक मान्यताओं की अवहेलना क्यों कर रहे हैं जिसके बाद चैप्टर के आदेश को आज विश्वविद्यालय प्रशासन ने निरस्त कर दिया।

स्‍टूडेंट ने वीसी पर निशाना साधा
जैसे ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने पुराने आदेश को निरस्त कर होली खेलने की इजाजत दी, छात्रों का एक गुट डीजे की धुन पर नाचते गाते सड़कों पर निकला। लेकिन प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने एक बार फिर से से छात्रों को होली खेलने से रोक दिया। बीएचयू के शोध छात्र पतंजलि पांडे ने कहा है की वीसी सुधीर जैन जब से आए हैं तब से लगातार हिंदू धार्मिक त्यौहार को निशाना बनाया जा रह है। वीसी खुद इफ्तार की दावत देते है परिसर में धड़ल्ले से ताजिया को रास्ता दिया जाता है लेकिन होली खेलने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

कागजी और जमीनी हकीकत में अंतर
सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर होली नहीं खेलने के आदेश को निरस्त तो कर दिया। लेकिन वास्तविकता यह है कि अब भी परिसर में हो रहे होली के आयोजनों को सख्ती से दबाया जा रहा है। ताजा मामला कॉमर्स फैकल्टी के बाहर छात्रों को रोकने का है। दूसरी ओर बीती शाम लॉ फैकेल्टी के भी छात्रों को धमका कर उनके नाम प्रोक्टोरियल बोर्ड ने दर्ज किए है और अनुशासनात्‍मक कार्रवाई की धमकी दी है।

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...