भोपाल
शनिवार को अयोध्या बायपास रोड भोपाल की कॉलोनी भेल नगर के सरकारी रास्ते किनारे लगे पौधों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ सूखने की दवा डाल दी जिसके कारण सैकड़ों पौधे सूख गए हैं। इसकी शिकायत रहवासियों ने संबंधित थाने में की है। थाना पिपलानी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची देखा कि पेड़ों में दवा डाली हुई है जिसके कारण पेड़ सूख रहे हैं । पुलिस ने मिट्टी पॉलिथीन में भरवा कर जांच शुरू कर दी है।
रहवासी तेज सिंह ठाकुर ने बताया कि भेल नगर कॉलोनी से प्रकाश नगर कॉलोनी को जोडऩे वाले रास्ते के किनारे पूर्व पार्षद की उपस्थिति में रहवासियों ने 20, 25 पौधे लगाए थे 5 वर्षीय अधिक के पौधों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ सूखने की जहरीली दवा डाल दी है जिसकी शिकायत पुलिस से की गई । पुलिस ने आसपास के रहवासियों से पूछताछ भी की है साथ ही मिट्टी जांच के लिए भेज दी गई है । रहवासियों ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ।
