11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल की यूनियनों दफ्तरों की बिजली काटने पहुंचा अमला बैरंग लौटा

भेल की यूनियनों दफ्तरों की बिजली काटने पहुंचा अमला बैरंग लौटा

Published on

भोपाल

मार्च माह में राजस्व वसूली के चक्कर में भेल के बिजली विभाग का अमला टाउनशिप में स्थित यूनियनों के दफ्तरों में बिजली काटने जा पहुंचा । पिपलानी के एक यूनियन कार्यालय में जैसे ही अमले ने बिजली काटी समझो हड़कंप मच गया। दूसरी और अमला अन्य दफ्तरों में भी जा पहुंचा इसी बीच यूनियन के नेताओं को बिजली काटने की खबर लग गई । आनन-फानन में भेल के मुखिया और महाप्रबंधक मानव संसाधन के फोन खडख़ड़ाने लगे । भले ही कुछ यूनियन के दफ्तरों पर बिजली पानी का एक लाख रूपये से ज्यादा बकाया हो लेकिन शीर्ष प्रबंधन के दबाव में बिजली काटने का काम रोक दिया गया है ।

गौरतलब है कि भेल प्रबंधन हारी और जीती यूनियनों को नि:शुल्क ऑफिस मुहैया कराती है जिसमें वाटर कूलर,ऐयर कंडीशनर ,दूरभाष सहित अन्य सुविधायें भी मुहैया कराई जा रही है । सिर्फ बिजली पानी का बिल ही नगर प्रशासन विभाग की राजस्व शाखा में कुछ यूनियनों पर लाखों रूपये बकाया है । इसी के चलते बिजली विभाग के अमले ने आनन-फानन में बिजली काटने की कार्यवाही तो शुरू कर दी लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा । जब प्रबंधन ही मेहरबान है तो नगर प्रशासन या बिजली विभाग क्या करें ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास मंगलवार सुबह एक 25...