11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभेल न्यूज़ऐबु ने बीएचईएल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

ऐबु ने बीएचईएल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

Published on

भोपाल

ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल बीएचईएल प्रबंधन से मिला एवं रविवार कार्यदिवस के एवज में वैकल्पिक अवकाश देने के सम्बंध में चर्चा की । प्रतिनिधि मंडल में ईकाई महासचिव रामनारायण गिरी ,केंद्रीय अध्यक्ष अख्तर खान ,सावन पासी ,दिपक चौरसिया एवं विशाल वाणी शामिल थे। गौरतलब है कि अनुसार दिनांक 05, 19 और 26 मार्च 2023 रविवार के दिन कार्य दिवस रखा गया है जिसके एवज मे प्रतिकारात्मक अवकाश दिया जा रहा है । इसके पूर्व भी रविवार कार्य दिवस रखा गये हैं और यूनियन की सहमति से कार्यदिवस के एवज में 2 माह की अवधि में लिए जाने वाले वैकल्पिक अवकाश को दिया जा चुका है ।

रविवार कार्य दिवस के लिए आयोजित बैठक मे ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉईज यूनियन की और से वैकल्पिक अवकाश की मांग रखी गयी थी जिस पर प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि उच्च प्रबंधन से चर्चा कर मांग पर विचार किया जाएगा । बीएचईएल भोपाल के समस्त कर्मचारी भी वैकल्पिक अवकाश के पक्ष में है । वैकल्पिक अवकाश कारखाने के हित में होता है । इसलिये 19 और 26 मार्च को रविवार कार्यदिवस के एवज मे 2 माह की समय सीमा में दिये जाने वाले वैकल्पिक अवकाश की व्यवस्था की जाये।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास मंगलवार सुबह एक 25...