16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedनवाजुद्दीन सिद्दीकी के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- खामोशी हमें हमेशा...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- खामोशी हमें हमेशा शांति नहीं देती साब!

Published on

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की निजी जिंदगी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। उनकी एक्स वाइफ आलिया उनपर लगातार गंभीर आरोप लगा रही हैं। वो लगभग हर दिन सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रही हैं और एक्टर पर इल्जाम लगा रही हैं। अभी तक नवाज ने इसपर चुप्पी साधी थी, लेकिन उन्होंने हाल ही में पोस्ट शेयर कर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वो हर महीने आलिया और बच्चों को करीब 10 लाख रुपये भेजते थे। उनका कहना है कि आलिया से उनसे और पैसे ऐंठने के लिए ये सब कर रही है। खैर। नवाज अब खुलकर सामने आ गए हैं और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनका सपोर्ट किया है। आइये जानते हैं कि ‘क्वीन ऑफ बॉलीवुड’ ने क्या कहा है।

कंगना ने कहा- खामोशी हमेशा शांति नहीं देती
कंगना रनौत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के स्टेटमेंट को शेयर करते हुए लिखा है, ‘बहुत जरूरत थी नवाजुद्दीन सिद्दीकी साब… खामोशी हमें हमेशा शांति नहीं देती… मुझे खुशी है कि आपने ये बयान जारी किया।’

हर महीने आलिया को 10 लाख देते थे नवाज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने बयान में ये भी खुलासा किया कि वो आलिया को हर महीने 10 लाख रुपये देते थे और वो केवल उन्हें ब्लैकमेल करने और पैसे ऐंठने के लिए ये सब कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘औसतन, उन्हें पिछले 2 सालों से लगभग 10 लाख रुपये हर महीने और मेरे बच्चों के साथ दुबई जाने से पहले 5-7 लाख प्रति माह का भुगतान किया गया है, जिसमें स्कूल की फीस, मेडिकल, ट्रैवल और अन्य एक्टिविटीज शामिल नहीं हैं।’

नवाज और कंगना की अपकमिंग मूवीज
वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ‘हड्डी’ फिल्म में देखा जाएगा, जिसमें वो ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगे। वो सुधीर मिश्रा के डायरेक्शन में बनी ‘अफवाह’ में भी दिखाई देंगे, जिसमें भूमि पेडनेकर भी हैं। कंगना की बात करें तो उनके पास ‘तेजस’, ‘इमरजेंसी’ और ‘सीता’ जैसी फिल्में हैं। वो ‘टीकू वेड्स शेरू’ बना रही हैं, जिसमें नवाजुद्दीन के साथ अवनीत कौर भी हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...