16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedक्या कल तूफान मचाएगा अडानी का ये शेयर? एक महीने के बाद...

क्या कल तूफान मचाएगा अडानी का ये शेयर? एक महीने के बाद NSE का आया फैसला

Published on

नई दिल्ली,

क्या कल शेयर मार्केट खुलने पर अडानी के शेयर रॉकेट की रफ्तार से भागेंगे? ये हम नहीं कह रहे, बल्कि जो खबर शेयर मार्केट से आई है, उससे ऐसी संभावना बनती दिख रही है. दरअसल, हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद जब अडानी के साम्राज्य में उथल-पुथल मची तो इस बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अडानी ग्रुप के तीन शेयरों को निगरानी में रख लिया था. अब NSE ने राहत देते हुए Adani Enterprises को लिस्ट से हटाने का फैसला किया है.

अडानी के 3 शेयर ASM में डाले गए थे
अडानी ग्रुप पर लगाए गए हिंडनबर्ग के आरोपों और उससे शेयरों में आई सुनामी के चलते Adani Group के गिरते मार्केट कैप के बीच एनएसई ने अडानी एंटरप्राइसेज (Adani Enterprises), अडानी पोर्ट (Adani Port) और अबुंजा सीमेंट (Ambuja Cement) को एएसएम में डाल दिया गया था. एडिशनल सर्विलांस एक तरह की निगरानी होती है, जिसमें मार्केट के रेगुलेटर सेबी और मार्केट एक्सचेंज बीएसई, एनएसई इसपर निगाह रखते हैं.

इसका मकसद निवेशकों के हितों की रक्षा करना होता है, जब किसी शेयर में मेन्युप्लेसन या फिर ज्यादा ट्रेडिंग होने से कीमतों में भारी एक्शन दिखता है, तो उन शेयरों को एएसएम में डाल दिया जाता है. अडानी के तीनों शेयरों की निगरानी फरवरी की शुरुआत में बढ़ाई गई थी. ये निगरानी 6 फरवरी से चल रही थी. अडानी पोर्ट और अंबुजा सीमेंट पहले ही इस दायरे से बाहर हो चुके हैं. अडानी एंटरप्राइजेज को लेकर 6 मार्च को फैसला सुनाया गया.

बुधवार से निगरानी से होगा बाहर
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में बड़े पैमाने पर बिकवाली के मद्देनजर इसे ASM में डाला गया था. जब NSE ने अडानी एंटरप्राइजेज को शॉर्ट टर्म एडिशनल सर्विलांस मीजर्स फ्रेमवर्क में डाला था, तो इसका असर भी शेयरों पर पड़ा था और इनमें बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एनएसई के सर्कुलर में कहा गया है कि करीब एक महीने के बाद यह स्टॉक बुधवार से फ्रेमवर्क से बाहर हो जाएगा. तो इसका सकारात्म असर स्टॉक्स पर पड़ सकता है. बता दें कि बीते कुछ दिनों में अडानी के अन्य स्टॉक्स की तरह ही इस शेयर में भी जोरदार उछाल आया है और बीते पांच दिनों में इसकी कीमत 77 फीसदी तक बढ़ गई है. बीते कारोबारी दिन सोमवार को भी Adani Enterprises के शेयर 5.45 फीसदी की उछाल के साथ 1,982.00 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे.

अमीरों की लिस्ट में 24वें पायदान पर अडानी
अब अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में जारी ये तेजी और भी बढ़ सकती है, क्योंकि ASM से बाहर आने पर स्टॉक के कारोबार पर इसकी वजह से लगाई गई सीमाएं हट जाएंगी. इसका असर भी इन्वेस्टर्स के सेंटिमेंट पर पड़ेगा. यहां बता दें कि 24 जनवरी 2023 को नाथन एंडरसन के नेतृत्व वाली शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप को लेकर जो रिपोर्ट पब्लिश की थी, उसके अगले ही दिन से अडानी के स्टॉक्स भरभराकर टूटने लगे थे और महीने भर में भी अडानी ग्रुप की मार्केट वैल्यू 100 अरब डॉलर के नीचे आ गई थी.

यही नहीं गौतम अडानी की नेटवर्थ में इस कदर गिरावट आई थी, कि वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे पायदान से खिसककर 34वें नंबर तक फिसल गए थे. फिलहाल, Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, अडानी 52.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपतियों की लिस्ट में 24वें पायदान पर पहुंच चुके हैं.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...