16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedआधी रात को सतीश कौशिक को क्‍या हुआ? ड्राइवर से कहा था-...

आधी रात को सतीश कौशिक को क्‍या हुआ? ड्राइवर से कहा था- मुझे हॉस्पिटल ले चलो!

Published on

सतीश कौशिक के गुजरने की खबर सुनकर पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सतीश कौशिक के निधन की खबर उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर ने ट्विटर पर गुरुवार सुबह-सुबह शेयर की। उन्होंने बताया है कि सतीश कौशिक जिंदगी के उन आखिरी पलों में दिल्ली में थे। उन्होंने बताया कि उस वक्त क्या-क्या हुआ जब सतीश कौशिक को घबराहट महसूस होने लगी थी।

गुरुवार सुबह-सुबह अपने ट्वीट में अनुपम खेर ने बताया कि उनके दोस्त सतीश कौशिक इस दुनिया में अब नहीं रहे। इस खबर को शेयर करते हुए उन्होंने सतीश कौशिक के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन को लेकर पीटीआई से बातचीत की है और बताया है कि वो आखिरी वक्त कैसे उनके दोस्त पर हावी होता चला गया।

ड्राइवर से हॉस्पिटल ले जाने को कहा था सतीश कौशिक ने
Satish Kaushik complained of uneasiness: उन्होंने बताया कि सतीश उस वक्त दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी की शिकायत की। अनुपम ने बताया, ‘वो बेचैनी महसूस करने लगे थे और ड्राइवर से हॉस्पिटल ले जाने को कहा। रास्ते में ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उस वक्त रात करीब 1 बज रहा था।’

सतीश कौशिक का पोस्टमॉर्टम दिल्ली के दीन दयाल हॉस्पिटल में
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, Satish Kaushik का पोस्टमॉर्टम दिल्ली के दीन दयाल हॉस्पिटल में गुरुवार को होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी बॉडी को सुबर करीब 5:30 बजे हॉस्पिटल लाया गया और मॉर्चरी में रखा गया है। उनका पोस्टमॉर्टम करीब सुबह 11 बजे होना है। इसके बाद उनकी बॉडी को उनके घर मुंबई लाया जाएगा।

कंगना ने सतीश कौशिक के जाने पर कहा- मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर
सतीश कौशिक के जाने के बाद से पूरी इंडस्ट्री में जैसे तूफान सा मचा है। सभी हैरान हैं और उनके जाने पर सोशल मीडिया पर अपना दुख जता रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कंगना रनौत के साथ उनकी अपकमिंग इमरजेंसी में काम कर चुके हैं सतीश कौशिक। कंगना ने एक्टर के जाने पर कहा, ‘इस भयानक खबर से नींद खुली, वो मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बेहद सफल एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी हमेशा खलेगी, ओम शांति।’

45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !
अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, ‘जानता हूं कि मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! सतीश आपके बिना जिंदगी अब कभी भी पहले जैसी नहीं रहेगी! ओम् शांति!’

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...