25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्य600 करोड़ का नया हिसाब लाने से पहले पुराने का हिसाब तो...

600 करोड़ का नया हिसाब लाने से पहले पुराने का हिसाब तो दे देते, बोले तेजस्वी यादव

Published on

पटना

जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू यादव के परिवार पर छापेमारी की। ईडी ने आज बताया कि छापेमारी में उन्हें लालू परिवार के अघोषित 1 करोड़ रुपये का कैश, सोने के गहने सहित अन्य चीजें मिली हैं। ईडी के दावे के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बीजेपी और मीडिया पर निशाना साधा। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि याद करिए- 2017 में भी कथित 8000 करोड़ का लेन-देन, हजारों करोड़ का मॉल, सैंकड़ों संपत्तियां और अभी चंद महीनों पहले गुरुग्राम में अरबों का WhiteLand कंपनी का UrbanCube मॉल भी मिला था। बिहार के डेप्युटी सीएम तेजस्वी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपाई अब कथित 600 करोड़ का नया हिसाब लाने से पहले अपने सूत्रों को पुराने का तो हिसाब दे देते।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘बीजेपी सरकार की ओर से सूत्रों के हवाले से इधर-उधर की भ्रामक अफवाह फैलाने अथवा खबर प्लांट करवाने की बजाय रेड के बाद हस्ताक्षर किए जाने वाले पंचनामे की सूची ही सावर्जनिक कर देनी चाहिए। ‪अगर हम इसे सार्वजनिक कर देंगे तो इन बेचारे नेताओं की क्या इज्जत रहेगी? सोच लो..।’

ईडी ने किया था ये दावा
तेजस्वी यादव का ये बयान मीडिया में आए ईडी के बयान के बाद आया है। ईडी ने शनिवार शाम को बताया कि लालू प्रसाद के परिवार के खिलाफ छापों में एक करोड़ रुपये की अघोषित नकदी जब्त की है। साथ ही जमीन के बदले नौकरी से हासिल की 600 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है। केन्द्रीय एजेंसी ने कहा कि लालू प्रसाद के परिवार और उनके सहयोगियों के लिए रियल एस्टेट और अन्य क्षेत्रों में किए गए निवेशों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...