राखी सावंत को किसी परिचय की जरूरत नहीं। वह पिछले एक साल से खबरों में बनी हुई हैं। वजह उनकी पर्सनल लाइफ। एक बार फिर उन्होंने मीडिया और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। वह अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘झूठा’ की वजह से फिलहाल चर्चा में छाई हैं। इसमें उनकी रियल लाइफ की झलकियां नजर आ रही हैं। कैसे उनको कार गिफ्ट मिली। कैसे उनकी शादी हुई। कैसे उनको धोखा मिला और कैसे उनकी मां का निधन हुआ। तमाम चीजें इस वीडियो में समेटी गई हैं। अब इसी के लॉन्च इवेंट में वह पुरानी बातों को यादकर भावुक हो गईं।
दरअसल, राखी सावंत के नए म्यूजिक वीडियो को कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने डायरेक्ट किया है। इसे अल्तमाश फरीदी ने डायरेक्ट किया है और शबाब अली ने लिखा है। राखी के अपोजिट सलमान शेख को कास्ट किया गया है। अब Jhootha के लॉन्च इवेंट पर ये पहुंचे। राखी को माइक दिया गया वह पहले दो सेकेंड नॉर्मल खड़ी रहीं लेकिन बाद में अचानक से जोर से रोते हुए झुंक गईं। पास में खड़े मुदस्सर डर गए। सलमान शेख ने उन्हें सहारा दिया और फिर एक्ट्रेस ने मन की बात कही।
राखी सावंत का वीडिया वायरल
राखी सावंत का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह रोते हुए कहती हैं- लोग कहते हैं राखी सावंत को कौन धोखा दे सकता है। राखी सवांत के साथ क्या बुरा हो सकता है। मैं इंसान नहीं हूं क्या। मैं फीमेल नहीं हूं क्या। मेरे सीने में दिल नहीं है क्या। मैं घर बसाने के सपने नहीं देख सकती क्या।’
लोगों ने राखी सावंत के लिए मजे
राखी सावंत का ये वीडियो देखने के बाद लोगों का रिएक्शन आना शुरू हो गया। एक यूजर ने लिखा- मुदस्सर बेचारा डर गया। एक ने लिखा- बस करो राखी। इतना ओवर हमेशा नहीं करना होता है। कभी नॉर्मल बिहेव कर लिया करो। एक ने लिखा- बेचारा बाजूवाला क्या कंट्रोल किया है स्माइल को। एक ने लिखा- ऑस्कर दो भाई कोई इसे।
