11 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedमां स्नेहलता का अंतिम संस्कार, नम आंखों के साथ हाथ जोड़ें दिखीं...

मां स्नेहलता का अंतिम संस्कार, नम आंखों के साथ हाथ जोड़ें दिखीं माधुरी दीक्षित

Published on

‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 90 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 12 मार्च 2023 की सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली। शाम को उनका अंतिम संस्कार हुआ जिसमें तमाम हस्ती शामिल हुई। मां की अंतिम यात्रा में माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्रीराम नेने और छोटे बेटे रयान के साथ दिखाई दीं। जैसे ही पपाराजी ने उनकी एक झलक पाने के लिए कार को घेरा तो एक्ट्रेस हाथ जोड़कर आगे बढ़ गईं। अब उसका वीडियो और फोटो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित पिछले कुछ समय से बिस्तर पर थीं। वह बीमार चल रही थीं। और रविवार 12 मार्च की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार वर्ली के एक श्मशान घाट में हुआ। माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने ने एक जॉइंट स्टेटमें शेयर किया, जिसमें लिखा था- हमारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह गुजर गईं।

माधुरी दीक्षित की मां के अंतिम यात्रा में शामिल
माधुरी दीक्षित की अंतिम यात्रा में प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा स्पॉट हुए। इन्होंने ही माधुरी की आखिरी फिल्म ‘माजा मां’ को प्रोड्यूस्ड किया था। इनके अलावा सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर भी एक्ट्रेस के इस दुख में शामिल हुए।

मां के जन्मदिन पर किया था माधुरी ने पोस्ट
माधुरी दीक्षित ने मां के आखिरी जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट लिखा था। उनकी पुरानी फोटो शेयर कर लिखा था- जन्मदिन मुबारक हो आई। कहते हैं ना कि मां बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया, जो कुछ सिखाया, वह मेरे लिए बड़े तोहफे जैसे है। मैं आपकी अच्छी हेल्थ और खुशी की दुआ करती हूं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...