11 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedमार्केट में जबरदस्त वापसी करने में जुटा अडानी ग्रुप, समय से पहले...

मार्केट में जबरदस्त वापसी करने में जुटा अडानी ग्रुप, समय से पहले चुकाया बड़ा कर्ज

Published on

नई दिल्ली,

महीनेभर से ज्यादा वक्त से मुश्किलों में घिरा रहा अडानी ग्रुप अब जबरदस्त तरीके से मार्केट में साख वापस बनाने की कोशिश में लगा है. सोमवार को बाजार खुलने से एक दिन पहले यानी रविवार को अडानी ग्रुप ने 2.15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का मार्जिन लिंक्ड शेयर बैक्ड फाइनेंसिंग (स्टॉक के बदले में लिया पैसा) का समय से पहले ही पूरा भुगतान कर दिया है. अडानी ग्रुप के लिए इस राशि का भुगतान करने के लिए 31 मार्च तक डेडलाइन थी. इस कदम को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद निवेशकों का भरोसा जीतने के तौर पर देखा जा रहा है.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप को भारी नुकसान हुआ है. हर रोज उन्हें करीब 3 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ रहा था. शेयरों की कीमतें गिरने के कारण Adani Group का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी गिरकर 100 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गया था. इस रिपोर्ट के कारण निवेशकों के सेंटिमेंट पर पड़े विपरीत प्रभाव ने उनके हाथ से डीबी पावर, पीटीसी इंडिया और ओरियंट सीमेंट के साथ हुई डील भी छीन लीं. यही नहीं उन्हें अपना 20,000 करोड़ रुपये का फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) भी वापस लेना पड़ा.

निवेशकों का भरोसा जीतने में लगा है अडानी ग्रुप
वहीं, अब अडानी ग्रुप लगातार अपनी छवि सुधारने के प्रयास में लगा हुआ है. ग्रुप ने ऐसे कई बड़े फैसले लिए हैं, जिससे निवेशकों का फिर से भरोसा जीता जा सके. ग्रुप का कहना है कि उसने अंबुजा सीमेंट अधिग्रहण के लिए जो 500 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद ली थी, उसका भी भुगतान कर दिया है. ग्रुप का कहना है कि ये कदम इक्विटी योगदान को बढ़ाने के प्रमोटर्स के वादे को पूरा करने की दिशा में किया गया है. बता दें कि प्रमोटर्स ने अंबुजा और एसीसी के लिए 6.6 अरब अमेरिकी डॉलर के कुल अधिग्रहण मूल्य में से 2.6 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है.

वित्तीय स्थिति में सुधार का संदेश दे रहा अडानी ग्रुप
माना जा रहा है कि 6 सप्ताह के भीतर 2.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पूरे प्री-पेमेंट किए जाने से अडानी ग्रुप का मजबूत प्रबंधन का संदेश दिया गया है. इसके साथ ही प्रायोजक स्तर पर निवेशकों को आश्वस्त करने का तरीका है. यह कदम कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार और अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाता है. यह कंपनी के वित्तीय स्वास्थ्य के बारे में बाजार को एक सकारात्मक संकेत भी भेजता है, जिसकी हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद माहौल को सुधारने में बड़ी जरूरत के तौर पर देखा जा रहा था. अडाणी समूह अपना कर्ज कम करने और अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. नवंबर 2021 में समूह ने घोषणा की कि वह अगले दो वर्षों के भीतर अपने कर्ज को घटाकर जीरो कर देगा.

अडानी-हिंडनबर्ग विवाद में हुआ भारी नुकसान
जनवरी 2023 हिंडनबर्ग रिसर्च ने दो साल की जांच के निष्कर्षों को प्रकाशित किया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि अडानी ने बाजार में हेरफेर और लेखा संबंधी गड़बड़ी की है. रिपोर्ट में अडानी पर ‘कॉर्पोरेट इतिहास की सबसे बड़ी ठगी’ करने का आरोप लगाया गया है, रिपोर्ट में कहा कि ‘दशकों के दौरान स्टॉक हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी’ की गई है. हिंडनबर्ग ने यह भी खुलासा किया कि वह अडानी समूह की कंपनियों में शॉर्ट पोजीशन रखता था. कुछ दिनों बाद अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर 413 पेजों का बयान जारी किया, जिसमें हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को गुमराह करने वाला बताया. इसे भारत पर सुनियोजित हमला के तौर पर जोड़ा.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...