10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedचीन की कैद में होगी इलेक्ट्रिक वीकल्स की 'जान'! दुनियाभर में लीथियम...

चीन की कैद में होगी इलेक्ट्रिक वीकल्स की ‘जान’! दुनियाभर में लीथियम भंडार पर ड्रैगन का कब्जा

Published on

नई दिल्ली

पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वीकल्स (EV) का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ईवी की जान उसकी बैटरी में बसती है और बैटरी में लीथियम का इस्तेमाल होता है। चीन तेजी से दुनियाभर के लीथियम भंडार पर कब्जा कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2025 तक दुनिया में लीथियम की एक-तिहाई सप्लाई चीन के कब्जे में होगी। यूबीएस एजी (UBS AG) बैंक के मुताबिक चीन ने दुनिया के कई देशों में लीथियम की खदानों को खरीद रखा है। 2022 में उसका उत्पादन 194,000 टन था जिसके 2025 तक बढ़कर 705,000 टन पहुंचने का अनुमान है। इससे दुनिया की कुल लीथियम सप्लाई में चीन की हिस्सेदारी 32 फीसदी पहुंच जाएगी जो पिछले साल 24 फीसदी थी।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर के बड़े देशों में लीथियम के भंडार हासिल करने की होड़ मची है। लीथियम का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी बनाने में होता है। दुनियाभर में ईवी का चलन बढ़ रहा है और इसके साथ ही लीथियम की मांग भी जोर पकड़ रही है। इसे भविष्य का ऑयल कहा जा रहा है। यही वजह है कि अमेरिका और चीन समेत दुनिया के शक्तिशाली देश लीथियम के भंडारों कर कब्जा करना चाहते हैं। खासकर चीन इसे लेकर बेहद आक्रामक रुख दिखा रहा है क्योंकि वह ईवी के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। चीन ने अफ्रीका में लीथियम की कई खदानें खरीद रखी हैं।

रेत से तेल निकाल रहा चीन
चीन हर कीमत पर ज्यादा से ज्यादा लीथियम हासिल करना चाहता है। वह लेपिडोलाइट से भी लीथियम निकाल रहा है जबकि इसमें बहुत कम मात्रा में लीथियम होता है। यह एक तरह से रेत से तेल निकालने जैसा है। यूबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक चीन 2025 तक इससे 2,80,000 टन लीथियम निकालने की तैयारी में है। यह कुल ग्लोबल सप्लाई का 13 फीसदी है। पिछले साल चीन ने लेपिडोलाइट से 88,000 टन लीथियम निकाला था। चीन के जियांगक्शी प्रांत में लेपिडोलाइट पाया जाता है। सरकार ने इसके अवैध खनन पर सख्त पाबंदी लगा रखी है। भारत में हाल में जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लीथियम का बड़ा भंडार मिला है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...