10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorized3 दिन में लोगों के 7.3 लाख करोड़ स्वाहा, अडानी के बाद...

3 दिन में लोगों के 7.3 लाख करोड़ स्वाहा, अडानी के बाद इस बड़े संकट से कैसे निकलेगा बाजार?

Published on

नई दिल्ली

अडानी संकट से भारतीय शेयर बाजार बाहर निकलने की कोशिश कर ही रहा था कि अमेरिकी बैंकों का बम फूट गया। अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) और सिग्नेचर बैंक के फेल हो जाने से नया संकट पैदा हो गया है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजार में निवेशकों को 7.3 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। इन तीन दिनों में सेंसेक्स 2,110 अंक टूट गया। यह दिखाता है कि एसवीबी संकट ने ग्लोबल इक्विटी मार्केट पर कितना बड़ा असर डाला है। सोमवार को बैंकिंग शेयरों ने सबसे खराब परफॉर्म किया। निफ्टी बैंक, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टोरल इंडेक्स में भारी गिरावट दिखी। इससे सेंसेक्स 897 अंक गिरकर 58,238 अंक पर आ गया। वहीं, निफ्टी 17,150 अंक के करीब बंद हुआ।

इंडिया VIX 20% उछला
बाजार में डर को मापने वाला इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स (India VIX) 20 फीसदी उछल गया। सोमवार को सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। स्मॉल और मिडकैप शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली।

क्यों टूट रहा बाजार
बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण है अमरिका में बैंकिंग संकट। वॉल स्ट्रीट के गिरने से एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बैंकिंग शेयरों में बड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक में सोमवार को 2.3 फीसदी की गिरावट आई। इंडसइंड बैंक सबसे अधिक गिरा। यह 7 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं, पीएसयू बैंक स्टॉक्स 5 फीसदी तक टूट गए। फेड का डर भी निवेशकों को सता रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि अगर फरवरी के खुदरा महंगाई के आंकड़े अनुमान से अधिक रहे, तो यूएस फेड ब्याज दरों में 0.50 फीसदी या इससे अधिक का इजाफा कर सकता है।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल
सोमवार को बाजार बंद होते समय सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर थे। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी बैंक में 2.39 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.56 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.91 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 2.54 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 2.27 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.92 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.24 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.74 फीसदी गिरावट आई।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...