10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedनहीं रहे CID के प्रोड्यूसर प्रदीप उप्पूर, दोस्त की मौत पर शिवाजी...

नहीं रहे CID के प्रोड्यूसर प्रदीप उप्पूर, दोस्त की मौत पर शिवाजी साटम के छलके आंसू

Published on

ग्लैमर वर्ल्ड से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। पहले एक्टर सतीश कौशिक का निधन हुआ था। और अब पॉपुलर टीवी सीरीज CID के मेकर प्रोड्यूसर प्रदीप उप्पूर भी गुजर गए हैं। बताया जा रहा है कि वह कैंसर से पीड़ित थे और सिंगापुर में उन्होंने अंतिम सांस ली है। सीआईडी के एसीपी प्रद्युम्न उर्फ शिवाजी साटम ने अपने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर को फैन्स के साथ साझा किया है, जिसके बाद उन्हें सब श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले CID ने कई सालों तक दर्शकों को एंटरटेन किया है। और लोगों को उम्मीद भी थी कि ये दोबारा पर्दे पर वापसी करेगा लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ। इसी बीच इसके प्रोड्यूसर का निधन हो गया। एसीपी प्रद्युम्न उर्फ शिवाजी साटम ने इस न्यूज को शेयर करते हुए लिखा- सीआईडी के पिलर और मेकर प्रदीप उप्पूर… हमेशा मुस्कुराने वाला प्यारा दोस्त, ईमानदार और स्पष्टवादी, दिल से बहुत उदार… मेरे जीवन का एक लंबा अद्भुत अध्याय आपके जाने से समाप्त हो गया है… लव यू और मिस यू दोस्त।

CID के डॉक्टर ने भी किया रिएक्ट
शिवाजी साटम के अलावा CID एक्टर नरेंद्र गुप्ता ने भी प्रदीप के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा है- ये बहुत ही हैरान करने वाली खबर है। मेरा इनसे लंबे समय तक एक गहरा रिश्ता था। क्या कमाल के इंसान थे ये। प्रदीप भाई आपकी आत्मा को शांति पहुंचे। मैंने आज अपने जीवन के एक हिस्सो के खो दिया है।

कौन थे प्रदीप उप्पूर?
बता दें कि प्रदीप की आखिरी फिल्म ‘नेल पॉलिश’ थी जो कि दो साल पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हुई थी। प्रदीप टीवी इंडस्ट्री के जाना-माना नाम थे। उन्होंने टीवी के कई ऑफ बीट शोज को प्रोड्यूस किया है। इन्होंने आहट, सीआईडी के अलावा सुपकॉप्स वर्सेज सुपरविलेन्स से लेकर सतरंगी ससुराल तक को प्रोज्यूस किया है। साथ ही फिल्में भी बनाई हैं। इनके जाने से इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...