10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedकरिश्मा कपूर ने बैकलेस ड्रेस में जैकेट उतार मारा ऐसा पोज कि...

करिश्मा कपूर ने बैकलेस ड्रेस में जैकेट उतार मारा ऐसा पोज कि मॉडल्स भी हो गईं फेल

Published on

इंडस्ट्री में चाहे जितनी एक्ट्रेस आएं और जाएं, लेकिन एक बात तय है कि करिश्मा कपूर के लुक्स के आगे किसी का मुकाबला कर पाना आसान नहीं है। इस बाला ने 48 की उम्र में जब रैंप वॉक किया, तो देखने वाले उन्हें बस एकटक निहारते रह गए। फोटोज हो या फिर वीडियोज, करिश्मा का हर फार्मेट और एंगल से लुक एकदम गॉरजस नजर आया। ऊपर से जब उन्होंने जैकेट उतार ड्रेस के बैकलेस लुक को फ्लॉन्ट किया, तो उस पोज के आगे तो मानो मॉडल्स भी फीकी पड़ गईं।

इनके लिए शो-स्टॉपर बनीं करिश्मा कपूर
​करिश्मा कपूर Lakmé Fashion Week x FDCI में राना गिल के लिए शो-स्टॉपर बनीं। उन्होंने फ्लोरलेंथ मैक्सी गाउन पहना हुआ था, जिसमें अनीवन हेमलाइन थी। इस पर कमर से लेकर पैर तक रफल्ड प्लीट्स देखी जा सकती थीं, जो ड्रेस के ग्लैम कोशन्ट को और हाई करती लगीं।

नेकलाइन ने लुक में जोड़ा सिजल
गोल्डन बेस और कलरफुल प्रिंट की इस गॉरजस लुकिंग ड्रेस में जिस तरह की नेकलाइन दी गई थी, वो करिश्मा के ओवरऑल लुक में सिजल एलिमेंट ऐड कर रही थी। इसमें प्लंजिंग वी-नेकलाइन दी गई थी, जिसकी ब्रॉड स्ट्रैप्स को फ्लोरल अपलीके से सजाया गया था।

ब्लिंग करती जैकेट और कम से कम जूलरी
करिश्मा कपूर की इस ड्रेस के साथ गोल्डन कलर की जैकेट थी। इस पर ओवरऑल सीक्वन वर्क किया गया था। पावर शोल्डर्स के साथ ही ब्लेजर स्टाइल की जैकेट पर ड्रेस से मैच करते फ्लोरल अपलीके लगाए गए थे। वहीं अदाकारा की जूलरी को मिनिमल रखते हुए उन्हें सिर्फ रिंग और ईयररिंग्स पहनाए गए थे।

और यूं फ्लॉन्ट की बैकलेस डीटेल
लोलो इस गॉरजस ड्रेस में किसी ग्रीक गॉडेस जैसी लग रही थीं। वहीं जब उन्होंने अपनी वॉक को एंड करते हुए जैकेट उतारी और बैकलेस डीटेल फ्लॉन्ट की, तो उनकी अदाएं मॉडल्स को भी टक्कर देती हुई लगीं। सिर से लेकर पैर तक करिश्मा कपूर ऐसी लग रही थीं कि उन्हें देखकर यकीन ही न हो कि वह उम्र की हाफ सेंचुरी पूरी करने के करीब हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...