10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedनशे की हालत में अमिताभ से मिलने पहुंच गए थे कपिल शर्मा,...

नशे की हालत में अमिताभ से मिलने पहुंच गए थे कपिल शर्मा, मांगी माफी

Published on

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ज्विगाटो को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. एक्टर इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. वहीं इस दौरान एक्टर-कॉमेडियन अपनी निजी लाइफ पर जमकर खुलासे भी कर रहे हैं. कपिल ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक वक्त ऐसा था जब उन्हें अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए अल्कोहल लेनी पड़ी थी. हालांकि इसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी.

शराब पीकर बिग बी से मिले कपिल
कपिल शर्मा डिप्रेशन के एक बुरे दौर से निकल चुके हैं. इस बात से उनके फैंस जरूर वाकिफ होंगे. हाल ही में आजतक को दिए इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया था कि वो हर पल शराब के नशे में रहने लगे थे. वो दौर ऐसा था कि कपिल किसी से मिलने की अपनी हिम्मत भी खो चुके थे. कपिल को इतनी एंग्जाइयटी होती थी कि वो बाहर निकलने तक में घबराने लगे थे.

ऐसा ही एक वाक्या याद करते हुए कपिल ने बताया- मुझे कभी नशा करने की प्रॉब्लम नहीं रही है. लेकिन मैं उस दौरान पब्लिक प्लेस में जाने या यूं कहूं कि किसी का सामना करने से भी घबराने लगा था. इसलिए शराब पीने लगा था. एक शूट के दौरान अमिताभ बच्चन से मिलना था, लेकिन मेरे अंदर हिम्मत नहीं हो पा रही थी. बच्चन साहब ने बोला कि मैं सुबह आ रहा हूं. क्योंकि मेरी फिल्म के वॉयस ओवर के लिए आ रहा है तो मेरा फर्ज बनता है कि मैं जाकर उनके स्वागत के लिए खड़ा रहूं. मैं बहार नहीं निकला पता था घर से, अवस्था वैसे थी तो मुझे लगा 2 (ड्रिंक्स) ले लेते हैं.

अमिताभ से मांगी माफी
कपिल ने बताया कि अमिताभ बच्चन शूट के लोकेशन पर सुबह 8 बजे ही पहुंच चुके थे. और अपनी डबिंग भी उनके आने से पहले कर चुके थे. कपिल ने अपनी इच्छा जताई कि बिग बी से मिलना है. कपिल ने कहा- मैंने कहा मुझे बच्चन साहब से मिलकर थैंक्यू बोलना है. मैंने जाकर उनके पैर छुए और बोला- थैंक्यू. लेकिन अंदर ही अंदर अच्छा फील नहीं हुआ. अगले दिन कपिल ने उन्हें मैसेज कर के सॉरी कहा. कपिल ने लिखा- सर, सॉरी मुझे ऐसे आपके सामने नहीं आना चाहिए था. फिर उन्होंने हिंदी में बड़ा अच्छा मैसेज लिख कर भेजा कि जीवन चुनौतियों का ही दोहरा नाम है. तो आप उठके दोबारा खड़े होइये. कपिल की फिल्म ज्विगाटो 17 मार्च को थियेटर्स में रिलीज होगी. इस फिल्म को नंदिता दास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शहाना गोस्वामी लीड कैरेक्टर में दिखेंगी.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...