10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedTATA है तो भरोसा है, बनी देश की सबसे वैल्युएबल ब्रांड, अडानी...

TATA है तो भरोसा है, बनी देश की सबसे वैल्युएबल ब्रांड, अडानी यहां भी पिछड़े

Published on

नई दिल्ली

टाटा समूह पर लोग आंख मूंद कर करते हैं। टाटा को भरोसे का दूसरा नाम कहा जाता है। टाटा (TATA) का नाम लोग भरोसे के साथ जोड़कर देखते हैं। जमीन से लेकर आसमान तक टाटा का राज है। खाने के नमक से लेकर सड़क पर टाटा की गाड़ियों तक, आसमान में एयर इंडिया ,टेक, फाइनेंस, हाउसिंग जैसे सेक्टर में टाटा की मौजूदगी है। टाटा के इसी भरोसे ने उसे देश की मोस्ट वैल्युएबल ब्रांड बनाया है। बाजार मूल्य के मामले में टाटा देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। टाटा का मार्केट कैप 21,10,692 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस वैल्युएबल ब्रांड मामले में दूसरे नंबर पर है। रिलायंस का मार्केट कैप 15,99,956 करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में भी गौतम अडानी की कंपनी अडानी समूह पिछड़ गई है। अडानी की कंपनी का वैल्यूएशन गिरकर 9,29,860 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

टाटा पर भरोसा, फिर से बनी सबसे वैल्युएबल ब्रांड
अडानी समूह वैल्युएबल ब्रांड मामले में देश की नंबर 1 कंपनी थी, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से उसका वैल्यूएशन गिरता चला गया। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आने के बाद वो टाटा और रिलायंस से पिछड़ गई। जबकि इससे पहले 16 सितंबर, 2022 को जब अडानी ने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी का अधिग्रहण किया था वो टाटा को पछाड़ते हुए देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई थी। हालांकि अडानी इस ताज को केवल दो महीने संभाल पाए। नवंबर, 2022 को टाटा समूह ने फिर से टॉप पोजिशन हासिल कर ली।

अडानी यहां भी पिछड़े
अडानी के शेयरों में गिरावट के कारण अडानी का मार्केट कैप गिरता चला गया है। हालांकि 25 जनवरी को टाटा और रिलायंस के मार्केट वैल्यू में क्रमश: 2% और 4% की गिरावट आई, लेकिन अडानी को 51% से अधिक का नुकसान हुआ है। अडानी के शेयरों में नुकसान के कारण वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। देश की मोस्ट वैल्यूएशन वाली कंपनियों में टाटा, रिलायंस और अडानी के अलावा बजाज, आदित्य बिड़ला, महिंद्रा, ओपी जिंदल, वेदांता जैसे ब्रांड शामिल है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...