10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedमुश्किल में फंसे अडानी के घर बजेगी शहनाई, हीरा कारोबारी की बेटी...

मुश्किल में फंसे अडानी के घर बजेगी शहनाई, हीरा कारोबारी की बेटी संग बेटे जीत की हुई सगाई

Published on

नई दिल्ली

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के मुश्किल दिनों की शुरुआत हो गई। अडानी की कंपनी को बड़ा झटका लगा। अडानी की आधी दौलत लुट गई। लेकिन मुश्किलों के बीच गौतम अडानी के घर खुशियां आई हैं। गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की सगाई हो गई है। गौतम अडानी के घर शहनाई बजने वाली है। जीत अडानी और हीरा कारोबारी की बेटी दीवा जैमीन शाह की सगाई हो गई है।

अडानी के घर आई खुशियां
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार, 12 मार्च को जीत अडानी और दीवा जैमीन शाह की सगाई हो गई। शादी की तारीख अभी तय नहीं की गई है। सगाई अहमदाबाद में बेहद निजी समारोह के बीच हुआ। सगाई समारोह में बहुत ही पर्सनल रखा गया था, जिसमें दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। अडानी परिवार की छोटी बहू भी कारोबारी घराने से हैं। आपको बता दें कि जीत अडानी गौतम अडानी के छोटे बेटे हैं। जीन ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। जीत साल 2019 से अडानी समूह के साथ कारोबार में जुड़े हैं। उन्हें साल 2022 में अडानी समूह का वाइस प्रेसीडेंट बनाया गया। जीत अडानी पोर्ट्स, अडानी डिजिटल लैब्स जैसे सेक्शन की कमान संभालते हैं।

कौन हैं दीवा जैमीन शाह
अडानी परिवार की छोटी बहू दीवा जैमीन शाह हीरा कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो दीवा सी. दिनेश एंड को. लिमिटेड के मालिक जैमिन शाह की बेटी हैं। उनके पिता हीरा कारोबारी हैं। डायमंड कंपनी मुंबई और सूरत बेस्ड है। कंपनी की शुरुआत चीनू दोशी , दिनेश शाह ने की थी। जैमीन शाह कंपनी के निदेशक हैं। आपको बता दें कि गौतम अडानी की बड़ी बहू परिधि श्रॉफ कॉरपोरेट वकील है। साल 2013 में परिधि और करण अडानी की शादी हुई थी।

 

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...