10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedगोल्ड में नहीं शराब में पैसा लगाकर हुए मालामाल, दस साल के...

गोल्ड में नहीं शराब में पैसा लगाकर हुए मालामाल, दस साल के इन आंकड़ों को देख लीजिए

Published on

नई दिल्ली

गोल्ड में इनवेस्टमेंट को सबसे सुरक्षित रिटर्न माना जाता है। लेकिन पिछले दस साल में औसतन रिटर्न की बात करें तो लग्जरी आइटम में जूलरी का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। इस दौरान जूलरी पर औसतन 44 फीसदी रिटर्न मिला है। दूसरी ओर रेयर व्हिस्की ने 373 फीसदी रिटर्न दिया है। नाइट फ्रेंक लग्जरी इनवेस्टमेंट इंडेक्स के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर में सॉद्बी ने The Macallan 81 साल पुरानी सिंगल मॉल्ट व्हिस्की की बोतल 300,000 पौंड में बेची। इतना ही नहीं वाइन पर भी पिछले दस साल में औसतन 162 फीसदी रिटर्न मिला है।

इस लिस्ट में कारें दूसरे नंबर पर हैं। लग्जरी कारों ने पिछले दस साल में 185 फीसदी रिटर्न दिया है। तीसरे नंबर पर वाइन है। वाइन ने 162 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर आपने महंगी घड़ियों में निवेश किया है तो पिछले साल में औसतन 147 फीसदी रिटर्न मिला है। आर्ट में निवेश पर इस दौरान 91 फीसदी रिटर्न मिला है। इसी तरह हैंडबैग्स पर 74 फीसदी, कॉइन्स पर 59 फीसदी और जूलरी पर 44 फीसदी रिटर्न मिला है। व्हिस्की में निवेश को एक तरह से जुनून के तौर पर देखा जाता है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह जितनी पुरानी होगी, इसकी वैल्यू उतनी ही अधिक होगी।

व्हिस्की का बढ़ता बाजार
इस बीच भारत के लोगों में भी महंगी शराब पीने का चलन बढ़ रहा है। भारत हाल में फ्रांस को पछाड़ते हुए ब्रिटेन की स्कॉच व्हिस्की का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। वर्ष 2022 में ब्रिटेन से स्कॉच व्हिस्की का आयात 60 प्रतिशत बढ़ गया। भारत ने पिछले साल स्कॉच व्हिस्की की 700 मिलीलीटर वाली 21.9 करोड़ बोतलों का आयात किया, जबकि फ्रांस ने 20.5 करोड़ बोतलों का आयात किया था। भारतीय स्कॉच बाजार ने पिछले दशक में 200 फीसदी से ज्यादा ग्रोथ की है। पिछले साल स्कॉच व्हिस्की के निर्यात में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दौरान पूरी दुनिया को 6.2 अरब पौंड की व्हिस्की का निर्यात किया गया जो एक रेकॉर्ड है। पहली बार यह आंकड़ा छह अरब पौंड के पार पहुंचा है। ब्रिटेन से सबसे ज्यादा अमेरिका को स्कॉच व्हिस्की का निर्यात किया गया।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...