10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedवो शख्स जिसकी एक गलती से डूब गया अमेरिका का मजबूत बैंक,...

वो शख्स जिसकी एक गलती से डूब गया अमेरिका का मजबूत बैंक, दुनियाभर में हाहाकार

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका का बड़ा बैंक सिलिकॉन वैली दिवालिया हो गया है। बैंक अमेरिका का डूबा है, लेकिन चर्चा दुनियाभर में हो रही है। जिस बैंक के बारे में एक हफ्ते पहले तक अधिकांश लोग जानते तक नहीं थे, आज उसे लेकर हाहाकार मचा है। इस बैंक के बंद होने से ना केवल अमेरिकी की बैंकिंग सेक्टर की हालात खराब हो गई है बल्कि दुनियाभर में मंदी का खतरा मंडराने लगा है। इस बड़े बैंक की हालात ऐसी हो गई है रेगुलेटरी को उसे बंद करना पड़ा। अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर में उठे इस तूफान का असर भारत पर भी पड़ना तय है। ऐसे में उस शख्स के बारे में जानना भी जरूरी है, जिसके हाथों में इस बैंक की कमान थीं।

ग्रेग बेकर की बढ़ी मुश्किलें
सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि कंपनी के सीईओ ग्रेग बेकर को एक और बड़ा झटका लगा। कंपनी के शेयररहोल्डर्स ने सिलिकॉन वैली बैंक के पैरेंट SVB फाइनेंशियल ग्रुप और इसके सीईओ ग्रेग बेकर के खिलाफ मुकादमा दर्ज किया गया है। उनपर शेयरधारकों ने धोखा देने का आरोप लगा है। उनपर आरोप लगे हैं कि बैंक के दिवालिया होने से ठीक पहले ग्रेग ने 36 लाख डॉलर के शेयर बेच दिए , उन्होंने जानकारी छिपाई। ग्रेग बेकर पर आरोप लग रहे हैं कि उनके खराब फैसलों और उनकी गलती की वजह से बैंक पर ताला लग गया ।

कौन है बैंक के दिवालिया होने का जिम्मेदार
यूएस टेक सेक्टर ने बैंक के दिवालिया होने के लिए सिलिकॉन वैली बैंक के सीईओ ग्रेग बेकर को जिम्मेदार ठहराया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक सीईओ की गलती की वजह से नुकसान हुआ। सीईओ ने लेंडर की फाइनेंशियल दिक्कतों को सामने रखना ही भारी पड़ा है। बैंक की स्थिति जानकर सभी लोग परेशान और हैरान हुए। बैंक के असेट मैनेजमेंट में काम करने वाले कर्मचारी ने कहा कि सीईओ का कदम मूर्खतापूर्ण था। सीईओ की गलती के कारण बैंक पर ताला जड़ गया। सीईओ ने ट्रांसपेरेंसी और स्पष्टता रखने का करण बैंक की स्थिति हिल गई।सीईओ ने जैसे ही कैपिटल में 2.25 अरब डॉलर और असेट्स सेल्स में 21 अरब डॉलर फंड जुटाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद टेक स्टार्टअप्स ने 24 घंटे के भीतर 42 अरब डॉलर बैंक से निकाल लिए। इसके बाद बैंक का 985 मिलियन डॉलर के निगेटिव कैश बैलेंस रह गया। येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के चीफ एक्जीक्यूटिव लीडरशिप इंस्टीट्यूट के जेफ सोननफील्ड ने ग्रेग बेकर के लीडरशिप की आलोचना की। वहीं बाजार जानकारों की माने तो फेडरल रिजर्व भी जिम्मेदार है।

24 घंटे में बेकर ने दिया था भरोसा, फिर क्या हुआ?
साल 1993 में ग्रेग बेकर ने SVB की कमान संभाली थी। सीवीबी बैंक ने पहले बेकर ने डॉटकॉम बबल की कमान संभाली थी। साल 2011 में उन्हें सीवीबी फाइनेंशियल ग्रुप का सीईओ बनाया गया था। सिलिकॉन वैली संकट को लेकर उन्होंने 24 घंटे पहले कहा था कि सब ठीक है। लोगों का पैसा सुरक्षित है, लेकिन 24 घंटे बाद स्थिति पूरी तरह से पलट गई। जनवरी में भी बेकर ने भरोसा दिलाया था कि बैंक की स्थिति ठीक है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अब उनपर जानकारी छिपाने का आरोप लग रहा है। ग्राहक और निवेशक ही नहीं बैंक के कर्मचारी भी ग्रेग के फैसलों से नाराज हैं।

ग्रेग बेकर कौन हैं
ग्रेग का जन्म 1971 में अमेरिका में हुआ। उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। ग्रेग के करियर की बात करें तो साल 1993 में वो बतौर बैंकर सीवीबी बैंक से जुड़े। मई 1993 में उन्हें COO नियुक्त कर दिया गया। साल 2008 में उन्हें सिलिकॉन वैली बैंक और सिलिकॉन फाइनेंशिल ग्रुप का प्रेसिडेंट बनाया गया। साल 2011 में उन्हें सिलिकॉन वाली बैंक और SVB का सीईओ नियुक्त कर दिया गया। बेकर को साइकिल चलाने, किताबे पढ़ने का शौक है। अगर नेटवर्थ देखें तो 27 फरवरी 2023 के मुताबिक ग्रेग बेकर का नेटवर्थ 38.2 करोड़ डॉलर है। 19 सालों में बेकर ने SIVBP के 25,356607 डॉलर के शेयर बेचे हैं। जबकि उनके पास अभी भी 12,451 शेयर हैं, जिसकी कीमत करीब 2,118,961 डॉलर है। बतौर प्रेसिडेट बेकर 10,677,500 डॉलर की कमाई करते हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...