10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedकंगना रनौत ने दीपिका की तारीफ करने के बाद अब दी सफाई,...

कंगना रनौत ने दीपिका की तारीफ करने के बाद अब दी सफाई, ट्रोल्स को सिखाया ‘कृष्ण और धर्म’ का पाठ

Published on

ऑस्कर्स 2023 में जहां विनर म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी की स्पीच ने हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया, वहीं ऑस्कर प्रेजेंटर रहीं दीपिका पादुकोण ने भी हर किसी का दिल जीत लिया। कंगना रनौत तक दीपिका पादुकोण की मुरीद हो गईं और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तारीफ की थी। लोग यह देखकर एकदम हक्के-बक्के रह गए थे। ऐसा इसलिए कंगना रनौत पहले कई बार दीपिका की आलोचना कर चुकी हैं और उनके डिप्रेशन पर भी कमेंट किया था। अब जब कंगना ने यह देखा कि लोग उनके द्वारा दीपिका की तारीफ किए जाने पर हैरान हो रहे हैं, तो रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

Kangana Ranaut अब सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने Deepika Padukone की तारीफ क्यों की। साथ ही कंगना ने उन लोगों पर तंज भी कसा है, जिन्हें उनका तारीफ करना हजम नहीं हुआ। कंगना ने यह पोस्ट अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह कृष्ण भगवान और धर्म को फॉलो करती हैं और यह उन्हें पाप करना नहीं सिखाता।

कंगना रनौत की सफाई, ट्रोल्स को भी जवाब
कंगना रनौत ने लिखा, ‘जो लोग इस बात पर चौंकने और शॉक्ड होने का नाटक कर रहे हैं कि मैंने दीपिका पादुकोण की तारीफ की, तो ज्यादा सोचिए मत। मैं बहुत ही साधारण इंसान हूं, जो कृष्ण और धर्म को मानती हूं। वो यह कहते हैं कि जो काबिल नहीं है, उसे क्रे़डिट देना पाप है, लेकिन जो काबिल है और डिजर्व करता है, उसे क्रेडिट न देना उससे भी बड़ा पाप है। बॉलीवुड वाले शायद इसमें फेल हो गए हों, लेकिन मैं नहीं हुई।’

दीपिका की तारीफ में यह बोली थीं कंगना
मालूम हो की 13 मार्च को हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स में दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थीं। यह सम्मान पाने वालीं दीपिका तीसरी भारतीय महिला हैं। कंगना को भी दीपिका पर गर्व हुआ। कंगना ने ट्विटर पर ऑस्कर से दीपिका पादुकोण की स्पीच का वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा था, ‘दीपिका पादुकोण कितनी सुंदर लग रही हैं। पूरे देश को एक साथ लिए, उसकी छवि, प्रतिष्ठा को अपने नाजुक कंधों पर लिए उस मंच पर इतनी शालीनता के साथ खड़े होना और आत्मविश्वास के साथ बोलना आसान नहीं है। दीपिका इस बात की साक्ष्य हैं कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।’

इन फिल्मों में दिखेंगी कंगना और दीपिका
करियर की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही ‘तेजस’, ‘टिकू वेड्स शेरू’, ‘इमरजेंसी’ और ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण हाल ही ‘पठान’ में नजर आई थीं। अब वह ‘फाइटर’ और Project K में नजर आएंगी।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...