14 C
London
Monday, May 18, 2026
HomeभोपालMP: रोजगार कार्यालयों से 3 साल में कितने लोगों को मिली नौकरी?...

MP: रोजगार कार्यालयों से 3 साल में कितने लोगों को मिली नौकरी? सरकार ने दिया जवाब

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश सरकार ने रोजगार कार्यालयों के जरिए अप्रैल 2020 से लेकर जनवरी 2023 तक सिर्फ 21 लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है. यह जानकारी सदन में खुद मध्य प्रदेश सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दी है. गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक मेवाराम जाटव ने जानकारी मांगी थी कि प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में कितने लोगों ने पंजीयन करवाए हैं. साथ ही अप्रैल 2020 से लेकर जनवरी 2023 तक रोजगार कार्यालयों से कितने लोगों को रोजगार दिया गया.

2 लाख 51 हजार लोगों को ऑफर लेटर
इसका जवाब देते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में 37 लाख 80 हजार 679 शिक्षित और 1 लाख 12 हजार 470 अशिक्षित बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन है. आगे जवाब देते हुए सरकार ने बताया कि अप्रैल 2020 से जनवरी 2023 तक 21 लोगों को रोजगार दिलाया गया है. साथ ही अलग-अलग रोजगार मेलों के जरिए करीब 2 लाख 51 हजार लोगों को निजी क्षेत्र की नौकरियों में ऑफर लेटर दिए गए.

रोजगार कार्यालयों पर 16 करोड़ रुपये खर्च
मेवाराम जाटव ने सवाल पूछा था कि रोजगार कार्यालयों के संचालन के लिए हर साल सरकार कितनी राशि खर्च करती है. इसका जवाब देते हुए सरकार ने बताया कि रोजगार कार्यालयों के संचालन पर बीते साल 16 करोड़ 74 लाख रुपए खर्च हुए हैं.

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...