12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedतूफानी तेजी के साथ खुले अडानी ग्रुप के स्टॉक! एक में लगा...

तूफानी तेजी के साथ खुले अडानी ग्रुप के स्टॉक! एक में लगा अपर सर्किट, वापस लौटी तेजी

Published on

नई दिल्ली

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई है। आज अडानी ग्रुप के सभी शेयर हरे निशान पर खुले हैं। पिछले पांच दिनों से अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखी जा रही थी। इसका असर गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी पड़ा था। अडानी की नेटवर्थ कम हुई थी। आज अडानी ग्रुप के सभी शेयरों ने जबरदस्त वापसी की है। हालांकि अभी ग्रुप के ज्यादातर सभी स्टॉक अपने निचले स्तर पर बने हुए हैं। इस साल 24 जनवरी को जब अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी उसके बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। करीब एक महीने से ज्यादा समय तक अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट जारी रही थी। इसी के चलते ज्यादातर सभी शेयर अपने निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं आज अडानी ग्रुप के शेयरों का क्या हाल है।

इन शेयरों में देखी जा रही तेजी
आज अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। यह शेयर सुबह 810 रुपये के स्तर पर खुला था। इसके बाद इसमें पांच फीसदी का तेज उछाल आया है। अब यह स्टॉक 816 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है। यह शेयर 30 अंकों की बढ़त के साथ 1,873.80 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी आज बढ़त है। यह शेयर 682 के स्तर पर चल रहे हैं। अडानी पॉवर के शेयरों में भी एक फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। यह शेयर 202 के स्तर पर पहुंच गए हैं। अडानी टोटल गैस के शेयर भी बढ़त के साथ 899 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। यह शेयर 1008 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

अडानी विल्मर में दिख रही खरीदारी
अडानी विल्मर में आज दो फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। यह शेयर 430 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अंबुजा सीमेंट के शेयरों में भी तेजी है। यह शेयर 381.40 के स्तर पर बने हुए हैं। एनडीटीवी के शेयर बढ़त के साथ 210 पर कारोबार कर रहे हैं। एसीसी के शेयरों में भी तेजी बनी हुई है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...