8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलWPL: दीप्ति ने दिखाया दम, यूपी वॉरियर्स ने रोक दिया मुंबई इंडियंस...

WPL: दीप्ति ने दिखाया दम, यूपी वॉरियर्स ने रोक दिया मुंबई इंडियंस का विजयरथ

Published on

मुंबई,

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) का विजयरथ रुक गया है. लगातार शुरुआती 5 मुकाबले जीतने के बाद मुंबई की छठे मैच में हार हुई है. उसका यह विजयरथ यूपी वॉरियर्स ने रोका है. ग्रुप स्टेज के 15वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी.मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. यूपी टीम की स्टार प्लेयर दीप्ति ने पहले गेंदबाजी में कमाल दिखाया. उन्होंने 35 रन देकर अहम दो विकेट निकाले. इसके बाद बैटिंग में धमाल मचाया.

मैच में दीप्ति ने दिखाया दम
दीप्ति ने मुश्किल समय में नाबाद 13 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही लौटीं. इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दीप्ति को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. बता दें कि मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती 5 मैच जीतकर पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. जबकि यूपी वॉरियर्स प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.

इस तरह यूपी टीम ने मुंबई को पटका
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम 127 रनों पर ही ढेर हो गई. टीम के लिए हीली मैथ्यूज ने 35 रनों की पारी खेली. जबकि अमेरिया केर ने 32 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 25 रनों की पारी खेली. मगर यह सभी प्लेयर टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सके. यूपी टीम के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 3 विकेट लिए. जबकि दीप्ति और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं.

128 रनों के टारगेट के जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम ने 19.3 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 129 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. टीम के लिए ग्रेस हैरिस ने 39 और ताहिला मैग्रा ने 38 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. आखिर में दीप्ति ने नाबाद रहते हुए टीम को जिताया और पूरी महफिल लूट ली. मुंबई टीम के लिए अमेलिया केर ने 2 विकेट लिए.

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...