12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorized14,000 करोड़ लेकर भागे नीरव मोदी के एक खाते में सिर्फ 236...

14,000 करोड़ लेकर भागे नीरव मोदी के एक खाते में सिर्फ 236 रुपए, पाई-पाई को हो रहा मोहताज

Published on

नई दिल्ली

भगोड़ा नीरव मोदी करीब 14,000 करोड़ का चूना लगाकर विदेश भागा था। लेकिन अब वह पाई-पाई को तरस गया है। नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक को 13,540 करोड़ रुपये की चपत लगाई थी। इस समय वह ब्रिटेन की जेल में है। जेल में भी वह कर्ज लेकर अपना खर्च चला रहा है। बताया जा रहा है कि नीरव को 150,247 पाउंड (करीब 1.47 करोड़ रुपये) का जुर्माना भरने के लिए भी रकम उधार लेनी पड़ी थी। करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाले नीरव मोदी के इतने बुरे दिन है, कि उसके एक खाते में सिर्फ 236 रुपये बचे हैं। नीरव मोदी की फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (FIDPL) के एक बैंक खाते में कथित तौर पर सिर्फ 236 रुपये ही बचे हैं। कोटक महिंद्रा बैंक ने इस खाते से 2.46 करोड़ रुपये की रकम बकाया आयकर के रूप में एसबीआई को ट्रांसफर की है। साथ ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र को भी कुल बकाया के एक हिस्से का भुगतान किया है। इन पेमेंट्स के बाद कंपनी के खाते में सिर्फ 236 रुपये रह गए हैं।

लिक्विडेटर ने की पैसा रिलीज करने की मांग
अब एफआईडीपीएल के लिए नियुक्त लिक्विडेटर ने एक बार फिर विशेष अदालत से पैसा रिलीज करने की मांग की है। अगस्त, 2021 में भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत कार्रवाई में कोर्ट ने दावाकर्ता पंजाब नेशनल बैंक को FIDPL के लिए नियुक्त लिक्विडेटर के माध्यम से पैसा जारी करने का निर्देश दिया था।

बैंकों ने नहीं माना कोर्ट का आदेश
लिक्विडेटर की याचिका के जवाब में विशेष अदालत ने बीते हफ्ते यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र को तीन महीने के भीतर पुराने आदेश का पालन करने और लिक्विडेटर के खाते में पैसा ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा कि यह स्पष्ट है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने मनमानी की और कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया। कोर्ट ने कहा, ‘ईडी ने भी इस आवदेन को अनुमति देने की रिक्वेस्ट की है। वास्तव में वह आदेश (2021 से) सभी प्रतिवादियों के लिए बाध्यकारी था। इसलिए प्रतिवादी को निर्देश जारी करने के लिए इस आवदेन को दायर करने की कोई आवश्कता नहीं थी।’ कोर्ट ने कोटक महिंद्रा बैंक को निर्दश जारी नहीं किया।

लिक्विडेटर के खाते में डाले सिर्फ 17 करोड़
लिक्विडेटर ने कहा कि उसने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को कंपनी के खाते में पड़ी राशि को ट्रांसफर करने के लिए सूचित किया था। आरोप है कि बैंक ने ईमेल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि बैंक ने लिक्विडेटर के खाते में केवल 17 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन शेष राशि ट्रांसफर नहीं की। यह आरोप लगाया गया कि शेष राशि बैंक की एक्सक्लूसिव सिक्यूरिटी नहीं थी और इसे लिक्विडेटर को ट्रांसफर किया जाना चाहिए था।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...