12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग रिसर्च ने कर दिया अडानी ग्रुप का शॉर्ट सर्किट! कर्ज चुकाने...

हिंडनबर्ग रिसर्च ने कर दिया अडानी ग्रुप का शॉर्ट सर्किट! कर्ज चुकाने के चक्कर में कई प्रोजेक्ट हाथ से निकले

Published on

नई दिल्ली

सबकुछ किसी परीकथा की तरह चल रहा था। अडानी ग्रुप के शेयर रोज नए-नए रेकॉर्ड बना रहे थे। ग्रुप तेजी से कई क्षेत्रों में अपना कारोबार फैला रहा था। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर तक पहुंच गए थे। फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने गौतम अडानी की दुनिया हिलाकर रख दी। 24 जनवरी को अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की एक रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप का शॉर्ट सर्किट कर दिया। इस रिपोर्ट में आरोप लगाए गए थे कि अडानी ग्रुप ने शेयरों की कीमत के साथ छेड़छाड़ की। अडानी ग्रुप ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि यह भारत के खिलाफ साजिश है। सच्चाई जो भी लेकिन यह बात तय है कि इस रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप को बुरी तरह हिलाकर रख दिया है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश पर मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों की जांच कर रहा है।

इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में एक महीने से भी अधिक समय तक गिरावट रही। गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में 35वें नंबर पर खिसक गए थे। निवेशकों का भरोसा कायम करने के लिए अडानी ग्रुप ने सारे जतन किए। आक्रामक विस्तार के बजाय कर्ज कम करने पर फोकस किया। ग्रुप अपने गिरवी शेयरों को छुड़ाने में लगा है। इसका ग्रुप के रुक-रुक कर फायदा भी मिला। शेयरों में आ रही गिरावट का दौर फिलहाल थम गया लगता है लेकिन हिंडनबर्ग रिसर्च के कारण अडानी ग्रुप को अपने आक्रामक विस्तार को रोकना पड़ा है। इस चक्कर में उसने एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स से किनारा कर लिया है। इसका ताजा उदाहरण पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट है। अडानी ग्रुप ने इसका काम रोक दिया है। माना जा रहा है कि पैसे की कमी के कारण ऐसा हुआ है।

पेट्रोकेम प्रोजेक्ट का काम रोका
गुजरात के मुंद्रा में इस प्रोजेक्ट पर काम हो रहा था। सूत्रों के मुताबिक 34,900 करोड़ रुपये के इस पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का काम को रोक दिया गया है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने साल 2021 में अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन (APSEZ) की जमीन पर कोल टू पीवीसी प्लांट स्थापित करने के लिए मुंद्रा पेट्रोकेम लिमिटेड बनाई थी। ग्रुप ने वेंडर्स और सप्लायर्स को तत्काल सभी तरह की एक्टिविटीज रोकने को कहा है। अडानी ग्रुप ने अपना रेवेन्यू ग्रोथ टारगेट आधा कर दिया है। साथ ही निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए फ्रेश कैपिटल एक्सपेंडीचर को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

एफपीओ लेना पड़ा था वापस
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) को 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ (FPO) वापस लेना पड़ा था। इसके बाद अडानी पावर (Adani Power) ने डीबी पावर (DB Power) को खरीदने के लिए की गई डील से पल्ला झाड़ दिया था। जब 2022 में डीबी पावर डील की घोषणा की गई थी तो यह इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में अडानी ग्रुप की दूसरी सबसे बड़ी मर्जर एंड एक्विजिशन डील थी। इस डील को सीसीआई से भी मंजूरी मिल गई थी। डील को कंप्लीट करने की डेट चार बार बढ़ाई गई थी और फाइनल क्लोजिंग डेट 15 फरवरी को एक्सपायर हो गई। लेकिन हिंडनबर्ग रिसर्च के झटकों से जूझ रहा अडानी ग्रुप इस डील को पूरा करने में नाकाम रहा।

अडानी ग्रुप ने साथ ही पीटीसी इंडिया लिमिटेड (PTC India Ltd.) से भी हाथ पीछे खींच लिए हैं। अडानी ग्रुप इस सरकारी इलेक्ट्रिसिटी ट्रेडर कंपनी के लिए बोली लगाने की तैयारी में था। लेकिन उसने इसके लिए बोली नहीं लगाने का फैसला किया है। पीटीसी इंडिया लिमिटेड में चार सरकारी कंपनियों एनटीपीसी (NTPC), एनएचपीसी (NHPC), पावर ग्रिड (Power Grid) और पावर फाइनेंस (Power Finance) की हिस्सेदारी है। ये कंपनी पीटीसी इंडिया में अपनी चार-चार फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। अगर पीटीसी इंडिया अडानी की झोली में आती तो इससे देश के एनर्जी वैल्यू चेन में उनकी पकड़ और मजबूत होती।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...