8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलएक और भारतीय क्रिकेटर ने किए महाकाल के दर्शन, बीते महीने ही...

एक और भारतीय क्रिकेटर ने किए महाकाल के दर्शन, बीते महीने ही पिता को खोया था

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया के खिलाड़ियों और उज्जैन में बने महाकालेश्वर मंदिर के बीच एक अलग सा रिश्ता बनता नजर आ रहा है। हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकालेश्वर मंदिर में नजर आए थे। वहीं कुछ दिन पहले केएल राहुल ने भी पत्नी आथिया शेट्टी के साथ महाकाल के दर्शन किए थे। इसके अलावा कुलदीप यादव, सूर्याकुमार यादव और युजवेंद्र चहल ने भी महाकाल के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई थी। वहीं अब इन खिलाड़ियों की लिस्ट में एक और भारतीय क्रिकेटर का नाम जुड़ गया है। जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज तर्रार गेंदबाज उमेश यादव भी अब उज्जेन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की शरण में नजर आए जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम का तीनों प्रारूप में प्रतिनिधित्व कर चुके उमेश यादव सोमवार 20 मार्च को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जेन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां वह सुबह 4 बजे भस्म आरती में भी शामिल हुए थे। इसके अलावा उमेश ने बाबा महाकाल को जल और दूध भी चढ़ाया। ऐसे में उनकी महाकालेश्वर मंदिर की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। आपको बता दें कि बीते महीने फरवरी में उमेश यादव के पिता का निधन भी हुआ था जिससे वह काफी ज्यादा मायूस भी हो गए थे। उनके पिता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पत्र भी लिखा था।

आईपीएल 2023 में केकेआर के लिए खेलते हुए आएंगे नजर
35 वर्षीय उमेश यादव 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2023 में 2 बार इंडियन प्रेमियर लीग का खिताब अपने नाम करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि इससे पहले भी वह केकेआर का प्रतिनिधित्व आईपीएल में कर चुके हैं। इसके अलावा उमेश यादव हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का भी हिस्सा थे। बहरहाल, उम्मीद है कि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के लिए भी भारतीय स्कॉड में दिखाई देंगे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...