11.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यहरियाणा विधानसभा में ऐसा क्‍या हुआ? जो अभय चौटाला को कार्यवाही में...

हरियाणा विधानसभा में ऐसा क्‍या हुआ? जो अभय चौटाला को कार्यवाही में ह‍िस्‍सा लेने पर दिनभर के लिए रोका

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कथित असंसदीय व्यवहार को लेकर सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के एकमात्र विधायक अभय सिंह चौटाला को दिन के शेष हिस्से की सदन की कार्यवाही में भाग लेने से रोक दिया। एक महीने के भीतर यह दूसरी बार है, जब ऐलनाबाद के विधायक को सदन की ओर से निलंबित किया गया है। सोमवार की कार्रवाई प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के साथ अभय सिंह चौटाला की बहस के बाद हुई।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अभय चौटाला के व्यवहार की निंदा की और कहा कि इनेलो विधायक के साथ पहले भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं। दुष्यंत, अभय चौटाला के भतीजे हैं। दरअसल प्रश्नकाल के दौरान अभय चौटाला ने जानना चाहा था कि क्या सरकार ने ‘डार्क जोन’ में भूजल स्तर बढ़ाने के लिए कोई कदम उठाया है। ‘डार्क जोन’ एक ऐसा क्षेत्र है, जहां भूजल स्तर काफी गिर गया है।

चौटाला ने पूछा था कौन सा सवाल
पूरक प्रश्न पूछते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि उसने तालाबों के रखरखाव और उनके सौंदर्यीकरण पर कितना पैसा खर्च किया है। अध्यक्ष ने उनसे अपने पूरक प्रश्न में उठाए गए मुद्दे पर एक अलग प्रश्न रखने के लिए कहा। इसके बाद अभय चौटाला अध्यक्ष से बहस करने लगे। इसके बाद अध्यक्ष ने उन्हें असंसदीय भाषा के प्रयोग से परहेज करने को कहा।

‘सदस्य को मर्यादा बनाए रखनी चाहिए’
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि अध्यक्ष के साथ बहस करना पूरे सदन का अपमान है। उन्होंने कहा क‍ि सदस्य को मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। अगर ऐसा व्यवहार जारी रहता है, तो अध्यक्ष की ओर से संज्ञान लिया जाना चाहिए। इनेलो सदस्य की ओर से लगाए गए पूर्वाग्रह के आरोपों का जवाब देते हुए अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि वह निष्पक्ष तरीके से सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे हैं।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...