12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedAmazon में फिर होगी ताबड़तोड़ छंटनी, दूसरे राउंड में 9000 कर्मचारियों की...

Amazon में फिर होगी ताबड़तोड़ छंटनी, दूसरे राउंड में 9000 कर्मचारियों की लिस्ट तैयार

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया में बैंकिंग संकट और मंदी के बढ़ते खतरे के बीच जारी छंटनी को लेकर एक बड़ी खबर आई है. दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने सेकेंड राउंड की छंटनी की तैयारी कर ली है और अगले कुछ हफ्तों में हजारों कर्मचारियों को बाहर निकालने का प्लान बना लिया है. कंपनी की ओर से सीईओ Andy Jassy ने इस Layoff का ऐलान किया है.

पहले राउंड में निकाले थे इतने कर्मचारी
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन ने Layoff के पहले राउंड के तहत बीते कुछ महीनों में अपने कुल वर्क फोर्स में से 18,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी. अब सेकेंड राउंड की छंटनी में 9,000 कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की गई है. इन कर्मचारियों को अगले कुछ हफ्तों में बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. सीईओ एंडी जैसी के एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि कंपनी ने छंटनी का जो प्लान बनाया है, उसमें ज्यादातर AWS, Advertising और Twitch सेक्शंस के लोग प्रभावित होंगे.

सीईओ ने बताया Layoff का कारण
Amazon CEO ने कहा कि मौजूदा समय में और निकट भविष्य में अर्थव्यवस्था में जो अनिश्चितता दिखाई दे रही है, उसे देखते हुए हमने अपनी लागत और हेडकाउंट को और अधिक सुव्यवस्थित करने का ऑप्शन चुना है. उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा कि कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में पर्याप्त मात्रा में नए कर्मचारियों को जोड़ा है, लेकिन अनिश्चित अर्थव्यवस्था ने हमें लागत और कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने के लिए मजबूर किया है.

पहले ही दे दिए थे छंटनी के संकेत
गौरतलब है कि अमेजन में छंटनी के पहले राउंड के दौरान सीईओ Andy Jassy की ओर से ये भी संकेत दिया गया था इस तरह के फैसले आगे भी लिए जा सकते हैं. उन्होंने कहा था कि अभी कंपनी काफी मुश्किल भरे दौर से गुजर रही और कारोबार में अनिश्चितता के बादल जब तक खत्‍म नहीं होते, इस तरह के कड़े कदम आगे भी उठाए जा सकते हैं और अब 9000 कर्मचारियों की छंटनी के प्लान का खुलासा कर उन्होंने इस बात की पुष्टि भी कर दी है.

Facebook ने भी लिया बड़ा फैसला
इससे पहले हाल ही में Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने भी एक बार फिर बड़ी छंटनी करते का ऐलान करते हुए कहा था कि कंपनी 10,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी करेगी. मेटा ने पिछले साल नवंबर 2022 में भी 11,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल दिया था. जो इसकी शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी छंटनी थी. कंपनी की ओर से सेकेंड राउंड की छंटनी की जानकारी भी एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी गई थी. मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने बताया था कि कंपनी 5 हजार एडिशनल ओपन रोल को भी बंद करने की योजना बना रही है, जिन पर अब भर्तियां नहीं होंगी. उन्होंने कहा था कि हमने बेहद मुश्किल फैसला लिया है.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...