12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedआधार कार्ड धारकों को राहत... इस तारीख तक करा सकेंगे वोटर आईडी...

आधार कार्ड धारकों को राहत… इस तारीख तक करा सकेंगे वोटर आईडी लिंक

Published on

नई दिल्ली,

आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने राहत देते हुए Aadhaar और Voter Id लिंक कराने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. पहले ये काम 1 अप्रैल 2023 से पहले करना था, लेकिन अब आप अपने आधार को वोटर आईडी से 31 मार्च 2024 तक लिंक कर सकते हैं.

नोटिफिकेशन जारी कर दी जानकारी
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा एक गजट नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी शेयर की गई है. हालांकि, सरकार का कहना है कि यह काम अनिवार्य नहीं, बल्कि स्वैच्छिक है. चुनाव आयोग के अनुसार, इससे एक ही व्यक्ति का नाम एक से अधिक चुनाव क्षेत्र में होने या एक ही चुनाव क्षेत्र में एक से अधिक बार होने की जानकारी लग जाएगी. आप इस काम को घर बैठे ऑनलाइन तरीके से भी आसानी से निपटाया जा सकता है. इसे पूरा करने का प्रोसेस बेहद ही आसान है.

इस तरह करें आधार-वोटर आईडी लिंक
सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल nvsp.in पर जाएं.
अब होम पेज पर Search in Electoral Roll पर क्लिक करें.
नए पेज पर मांगी गई सभी जानकारियों और आधार संख्या भरें.
सभी जानकारी भरने के बाद आपके रजिस्टर्ज फोन पर एक ओटीपी आएगी.
निर्धारित स्थान पर ओटीपी दर्ज करें. ऐसा करते ही आपका आधार- वोटर आईडी से लिंक हो जाएगा.
इसकी जानकारी आपके फोन पर एसएमएस के जरिए या ई-मेल से दे दी जाएगी.

आधार-पैन लिंक करने के लिए बचा कम समय
आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक कराने की तारीख भले ही सरकार ने आगे बढ़ा दी है. लेकिन Aadhaar-Pan लिकं कराने की डेडलाइन करीब आ रही है. इस काम को करने के लिए महज 9 दिनों का समय शेष है. अगर 31 मार्च 2023 तक ये काम नहीं किया, तो फिर आपका पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो जाएगा. यानी इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.

ऐसा होने पर कार्ड होल्डर म्यूचुअल फंड, स्टॉक और बैंक अकाउंट खुलवाने जैसे काम नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा अगर बंद हो चुके पैन का इस्तेमाल डॉक्यूमेंट के रूप में किया जाता है, तो फिर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272B के तहत 10,000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है.

ऐसे कराएं पैन को आधार से लिंक
इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.incometax.gov.in पर लॉग इन करें.
क्विक लिंक्स सेक्शन में जाकर लिंक आधार पर क्लिक करें.
आपके स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी.
यहां अपना पैन नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर भर दें.
‘I validate my Aadhaar details’ के विकल्प को चुनें.
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा. उसे भर दें और फिर ‘Validate’ पर क्लिक करें.
जुर्माना भरने के बाद आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...