14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorized‘थलाइवी’ के लिए कंगना रनौत ने नहीं चुकाए 6 करोड़? एक्ट्रेस बोलीं-...

‘थलाइवी’ के लिए कंगना रनौत ने नहीं चुकाए 6 करोड़? एक्ट्रेस बोलीं- माफिया कर रहे साजिश

Published on

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अकसर ही हेडलााइंस का हिस्सा होती हैं. इन दिनों भी वो कई कारणों से सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ‘थलाइवी’ को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘थलाइवी’ के वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने प्रोड्यूसर्स से अपने पैसे वापस मांगें हैं. ये फिल्म दो साल पहले रिलीज हुई थी. वहीं अब कंगना ने सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर रिएक्ट किया है. जानते हैं कि मामला क्या है.

क्या है मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी Zee ने ‘थलाइवी’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए 6 करोड़ रुपये दिए थे. पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर सकी. वहीं अब दो साल बाद डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने ईमेल के जरिए इंवेस्ट की हुई रकम की मांग की है. कंपनी की तरफ से कंगना रनौत को लेटर भेजा गया है. वहीं एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए इन खबरों का सच बताया है.

कंगना ने जवाब में क्या कहा?
‘थलाइवी’ को लेकर आ रही खबरों पर कंगना रनौत ने चुप्पी तोड़ी है. वो लिखती हैं, ये फेक प्रोपेगेंडा फिल्म माफिया ने फैलाया है. मैंने अपने इमरजेंसी के राइट्स जी स्टूडियो को बेचे हैं. ‘थलाइवी’ ने अपनी रिकवरी रिलीज से पहले ही कर ली थी.

अब बात करते हैं ‘थलाइवी’ की. दो साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म जयललिता की लाइफ पर आधारित थी. इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने अपना वजन भी बढ़ाया था. फिल्म को लोगों की वाहवाही तो खूब मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फुस्स साबित हुई.

फिल्म 100 करोड़ की लागत से बनी थी, जिसने देशभर में सिर्फ 1.46 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब हर किसी की नजरें इमरजेंसी पर टिकी हैं. कंगना ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर कहा था कि इसके लिए उन्होंने अपना सबकुछ गिरवी रख दिया है.

फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधामंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली हैं. वहीं पंकज त्रिपाठी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में दिखेंगे. ये सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म होगी. फिल्म को लेकर हर ओर बज बना हुआ. देखते हैं कि थिएटर्स में कंगना रनौत की इमरजेंसी क्या कमाल करती है.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...