12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलसांप और कुत्ते बाद अब लाइव मैच में घुसा खतरनाक शिकारी, देखकर...

सांप और कुत्ते बाद अब लाइव मैच में घुसा खतरनाक शिकारी, देखकर सहमे खिलाड़ी

Published on

चेन्नई

तीन वनडे मैचों के सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 रनों का हार का सामना करना पड़ा। मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के सामने 270 रनों का मजबूत लक्ष्य दिया था। दोनों टीमें इस मैच के लिए चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में उतरे थे। दूसरी पारी में भारतीय टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो मैच के 42 वें ओवर में एक ऐसी घटना घटी जिसके कारण खेल को कुछ देर तक के लिए रोकना पड़ गया।

दरअसल 42 वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस गेंदबाजी कर रहे थे। वहीं क्रीज पर हार्दिक पंड्या पूरी तरह से तैयार थे कि इसी बीच आसमान से उड़ता हुआ एक चील मैदान पर एक कीड़े का शिकार करने नीचे उतर गया। इस दौरान चील ने पलक झपकते ही अपने शिकार को झपट लिया लेकिन इस दौरान खेल को जरूर कुछ देर के लिए रोकना पड़ गया क्योंकि लाइव मैच में खिलाड़ियों का ध्यान भटक गया था। हालांकि इसके कुछ मिनट के बाद ही खेल को फिर से शुरू कर दिया गया लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी घुसा का कुत्ता
पहली पारी के दौरान भी मैदान पर अचानक एक कुत्ता घुस आया आया था। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बल्लेबाजी दौरान पारी के 43वें ओवर में जब कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे तो अचानक एक कुत्ता तेजी से ग्राउंड में आ घुसा। इस दौरान सुरक्षाकर्मी उसके पीछे भागे, लेकिन वह डॉगी पकड़ में नहीं आ रहा था।अचानक मैदान पर घुसे डॉगी को देखकर कुछ खिलाड़ी हैरान परेशान भी दिखे तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हंसी से लोटपोट थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मैदान पर दिखा था जहरीला सांप
इससे पहले भी मैदान पर कुछ ऐसे जानवर आ घुसे थे जिसके कारण मुकाबले को रोकना पड़ा था। यह घटना पिछले साल की जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम गुवाहाटी में एक दूसरे टकरा रही थी तो सांप आ घुसा था। बता दें कि गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम शहर से बाहर जंगलों के बीच बना हुआ है, ऐसे में वहां सांप निकलना कोई नई बात नहीं है। हालांकि राहत की बात यह रही कि सांप से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...