12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedअडानी के बाद हिंडनबर्ग के निशाने पर अब ये कंपनी, एक के...

अडानी के बाद हिंडनबर्ग के निशाने पर अब ये कंपनी, एक के बाद एक कई खुलासे, शेयर बिखरे

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने इसी साल 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के खिलाफ खुलासा किया था. जिसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी, हिंडनबर्ग के खुलासे से अब तक अडानी ग्रुप उबर नहीं पाया है. अडानी ग्रुप पर खुलासे के ठीक 2 महीने बाद अब हिंडनबर्ग ने एक और कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जिसका संकेत हिंडनबर्ग ने गुरुवार सुबह ट्वीट करके दिया था.

दरअसल, अब अमेरिकी शार्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने टेक्नोलॉजी फर्म ब्लॉक इंक (Block Inc) पर निशाना साधा है, और कई गंभीर आरोप लगाए हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो जैक डॉर्सी (Jack Dorsey’s) की अगुवाई वाली कंपनी ब्लॉक इंक ने फर्जी तरीके से अपने यूजर्स की संख्या बढ़ाई. वहीं, अपनी ग्राहक अधिग्रहण लागत को कम कर दिया.

हिंडनबर्ग का नया धमाका!
इस खबर के बाद ब्लॉक इंक के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. कंपनी के शेयर 20% तक टूट गए. हालांकि पिछले एक साल में इस कंपनी के शेयर 57 फीसदी तक टूट चुके हैं.

हिंडनबर्ग की वेबसाइट पर प्रकाशित खुलासे में कहा गया है कि ब्लॉक के खिलाफ लंबी जांच चली है. पिछले दो साल की जांच से निष्कर्ष निकलता है कि कंपनी ने व्यवस्थित रूप से डेमोग्राफिक्स का लाभ उठाया है, जो गलत है. रिपोर्ट की मानें तो ब्लॉक ने निवेशकों को गुमराह किया और तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया है. इसके साथ ही कंपनी के कैश ऐप के प्रोग्राम में भी कई कमियां निकाली गई हैं.

बता दें, सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के को-फाउंडर रहे जैक डोर्सी ने Block Inc की स्थापना 2009 में की थी. यह कंपनी टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई है. ब्लॉक इंक को पहले स्क्वायर (Square) के नाम से जाना जाता था. कंपनी का मार्केट कैप करीब 44 बिलियन डॉलर का है.

बता दें, अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) का नाम साल 2023 की शुरुआत से ही सुर्खियों में है. बीते 24 जनवरी को अडानी ग्रुप को लेकर इस फर्म ने जो रिपोर्ट पब्लिश की, उसने गौतम अडानी  के साम्राज्य को हिलाकर रख दिया. इसका असर अभी भी देखा जा रहा है, इसकी वजह से दुनिया के टॉप-10 अमीरों में शामिल रहे अडानी की संपत्ति 60 फीसदी डूब गई.

अब तक 17 कंपनियों पर किए खुलासे
नाथन एंडरसन के नेतृत्व वाली शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने साल 2017 के बाद से अब तक दुनिया की करीब 17 कंपनियों में कथित गड़बड़ी को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की हैं. Adani Group पर निशाना लगाने से पहले साल 2022 में इसने ट्विटर इंक को लेकर भी एक रिपोर्ट जारी की थी.

हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप को लेकर पब्लिश की गई अपनी रिपोर्ट में स्टॉक मैनुपुलेशन से लेकर कर्ज तक को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे. हालांकि, अडानी ग्रुप की ओर से इसे खारिज किया गया था, लेकिन रिपोर्ट ने निवेशकों के सेंटिमेंट पर क्या असर डाला वो सभी के सामने हैं. महज दो महीने में ही गौतम अडानी ने अपनी संपत्ति का 60 फीसदी हिस्सा गवां दिया.

इन दिग्गज कंपनियों पर जारी हो चुकी रिपोर्ट
हिंडनबर्ग ने इससे पहले जिन कंपनियों को लेकर अपनी रिसर्च रिपोर्ट पब्लिश की है, उनमें ज्यादातर अमेरिकी फर्में शामिल हैं. शॉर्ट सेलर फर्म ने जिन बड़ी कंपनियों के खिलाफ खुलासे कर उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया है, उनमें Nikola, SCWORX , Genius Brand, Ideanomic , Wins Finance, Genius Brands, SC Wrox, HF Food, Bloom Energy, Aphria, Riot Blockchain, Opko Health, Persing Gold, RD Legal, Twitter Inc जैसी कंपनियां शामिल हैं.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...