13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलबिना पाकिस्तान जाए भारत खेलेगा एशिया कप, विदेश में होंगे अपने मैच,...

बिना पाकिस्तान जाए भारत खेलेगा एशिया कप, विदेश में होंगे अपने मैच, जानें पूरा प्लान

Published on

नई दिल्ली

भारत की पाकिस्तान न जाने की जिद और पाकिस्तान का एशिया कप मेजबानी न छोड़ने के अड़ियल रवैये के बीच पहली बार टूर्नामेंट में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मीडिया सूत्रों की माने तो एशिया कप 2023 पाकिस्तान में ही खेला जाएगा, लेकिन भारत अपने मुकाबले किसी दूसरे विदेशी स्थान पर खेलेगा। विदेशी स्थल की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, श्रीलंका और यहां तक कि इंग्लैंड कम से कम दो भारत-पाकिस्तान मुकाबलों सहित पांच मैचों की मेजबानी के संभावित दावेदारों में शामिल हैं।

किस देश में होंगे भारत के मैच?
पाकिस्तान के बाहर मुकाबलों के लिए किसी दूसरी जगह का फैसला करने में मौसम की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। यूएई में सितंबर की शुरुआत में तापमान आमतौर पर 40 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहता है, हालांकि इस दौरान भी वहां जमकर क्रिकेट होता है। 2021 आईपीएल सितंबर के अंत में ही खेला गया था। ओमान की राजधानी मस्कट में तापमान कम रहता है। वहां 2021 टी-20 विश्व कप के पहले राउंड के मुकाबले हो चुके हैं। इंग्लैंड भी एक बड़े विकल्प के रूप में उभरा है। लंदन जैसे शहर में स्टेडियम खचाखच ही रहेगा।

एक ग्रुप में भारत-पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान छह देशों के इस टूर्नामेंट में एक ग्रुप में है। श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे समूह का हिस्सा हैं। फाइनल सहित 13 दिनों में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। 2022 एशिया कप के फॉर्मेट की ही तरह हर ग्रुप की टॉप-2 टीम सुपर 4 में आगे बढ़ेंगी और फिर वहां से टॉप-2 टीम के बीच फाइनल होगा। टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के कम से कम तीन बार टकराने की संभावना है।

धमकी देने लगा था पाकिस्तान
एशिया कप 2023 को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड में लगातार तनातनी देखने को मिल रही थी। तटस्थ स्थल पर खेलने के बयान के बाद पाकिस्तान ने इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्वकप से हटने की धमकी दे डाली थी। एशिया कप 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जायेगा। भारत में आयोजित होने वाले विश्व कप से पहले खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पाकिस्तान को सौंपी थी। इससे पहले भी एशिया कप का आयोजन तटस्थ स्थल पर हो चुका है। मेजबान श्रीलंका ने आर्थिक संकट के बीच एशिया कप 2022 की मेजबानी करने में असमर्थता जताई थी जिसके बाद इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया गया था।

2008 के बाद से नहीं हुआ पाकिस्तानी दौरा
भारत और पाकिस्तान की टीमें दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण केवल एशिया कप और वैश्विक आयोजनों में एक-दूसरे से खेलती हैं। भारत ने मुंबई में आतंकी हमले के बाद 2008 में एशिया कप के बाद पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। पाकिस्तान ने 2012 में सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए आखिरी बार भारत का दौरा किया था। इन दोनों देशों के बीच पिछले 10 वर्षों से कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली गई है। दोनों टीमों ने पिछले साल एशिया कप में दो बार एक-दूसरे का सामना किया था। पीसीबी इसलिए खफा है क्योंकि पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो चुकी है तथा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसे देश वहां क्रिकेट खेल चुके हैं।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...