4.4 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedसरकार ने अचानक दिया शेयर बाजार को झटका, लिया ये फैसला

सरकार ने अचानक दिया शेयर बाजार को झटका, लिया ये फैसला

Published on

नई दिल्ली,

सरकार ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेड पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को 25 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान किया है. इस फैसले से ट्रेडर्स को जोरदार झटका लगा है, जिसका असर शुक्रवार को शेयर मार्केट की रफ्तार पर देखने को मिला. सरकार ने फाइनेंस बिल 2023 में संशोधन कर दिया है और इस बदलाव के बाद ऑप्शंस की बिक्री पर जहां पहले एक करोड़ के टर्नओवर पर 1700 रुपये टैक्स के रूप में देने पड़ते थे. अब ये रकम बढ़कर 2100 रुपये हो गई है. वहीं, फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट की बिक्री पर जहां एक करोड़ रुपये के टर्नओवर पर 10,000 रुपये का STT चुकाना पड़ता था. ये रकम अब बढ़कर 12,500 रुपये हो गई है.

निवेशकों के लिए बड़ा झटका
सरकार ने फाइनेंस बिल 2023 में फ्यूचर्स की बिक्री पर STT को 0.01 फीसदी से बढ़ाकर 0.021 फीसदी कर दिया है. वहीं, ऑप्शंस की बिक्री पर STT को 0.017 फीसदी से बढ़ाकर 0.021 फीसदी कर दिया गया है. मार्केट के जानकारों का कहना है कि ये निवेशकों के लिए बड़ा झटका है. इससे पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने ‘डू नॉट एक्सरसाइज’ का ऑप्शन हटा दिया था. सरकार ने ऐसे समय में STT में बदलाव किया है, जब शेयर मार्केट उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है.

सरकार को मिलेगा अधिक टैक्स
सरकार को इस बात की उम्मीद है कि फिस्किल ईयर 2024 में STT से 27,625 करोड़ रुपये का टैक्स मिलेगा. ये पिछले साल के रिवाइज बजट अनुमान के मुकाबले 10.5 फीसदी अधिक है. फिस्किल ईयर 2023 के बजट में 20,000 करोड़ रुपये STT कलेक्शन की उम्मीद थी. हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को इसे बढ़ाकर 25,000 करोड़ रुपये कर दिया था. फिस्किल ईयर 2022 में STT से सरकार को 23,191 करोड़ रुपये हासिल हुए थे. शेयर मार्केट में अलग-अलग तरह के लेनदेन पर टैक्स लगाया जाता था. मार्केट में हुए कोई भी ट्रांजैक्शन, जिनमें इक्विटी या इक्विटी डेरिवेटिव जैसे फ्यूचर्स ऑप्शंस शामिल हों, उनपर STT लगता है.

गिरावट से साथ बंद हुआ बाजार
सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर मार्केट गिरावट के साथ क्लोज हुआ. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.69 फीसदी या 398.18 अंक की गिरावट के साथ 57,527.10 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी (Nifty) 131.90 अंक या 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 16,945 के स्तर पर क्लोज हुआ. आज लगभग 1030 शेयरों में तेजी देखने को मिली. वहीं, 2381 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 130 शेयरों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...