4.4 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedमशहूर एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति का निधन, बाथरूम में गिरने के...

मशहूर एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति का निधन, बाथरूम में गिरने के बाद तोड़ा दम

Published on

नई दिल्ली,

मशहूर टीवी एक्ट्रेस नीलू कोहली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस के पति हरमिंदर सिंह का निधन हो गया है. नीलू कोहली के पति ने शुक्रवार (24 मार्च) को अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. उनकी मौत से एक्ट्रेस को गहरा सदमा लगा है.

कैसे हुई एक्ट्रेस के पति की मौत?
जानकारी के मुताबिक, नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन बाथरूम में गिरने की वजह से हुआ है. बताया जा रहा है कि हरमिंदर सिंह बिल्कुल ठीक थे. बीते दिन दोपहर के समय में वो गुरुद्वारे गए थे. गुरुद्वारे से लौटने के बाद जब वो बाथरूम गए तो वहां उनका पैर फिसल गया और वो गिर गए. बाथरूम में गिरने के बाद उनकी मौत हो गई.

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जिस समय एक्ट्रेस के पति बाथरूम में फिसले, उस समय घर में केवल हाउस हेल्प ही मौजूद था. गुरुद्वारे से लौटने के बाद हरमिंदर सिंह बाथरूम गए थे, लेकिन जब वो बहुत देर तक बाहर नहीं निकले तो हेल्पर उन्हें चेक करने गया. तब हेल्पर को हरमिंदर बाथरूम के फ्लोर पर गिरे मिले. हॉस्पिटल ले जाने तक उनका निधन हो चुका था.

पति की मौत से सदमे में एक्ट्रेस
नीलू कोहली की बेटी साहिबा ने ईटाइम्स संग बातचीत में बताया कि उनके पिता की मौत हादसे की वजह से अचानक हुई है. साहिबा ने बताया कि पिता की मौत के बाद से उनकी मां और एक्ट्रेस नीलू कोहली की हालत ठीक नहीं है. उन्हें बड़ा झटका लगा है.

दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं नीलू
नीलू कोहली की बात करें तो वो कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा फैंस को इंप्रेस किया है. नीलू कोहली ने हाउसफुल 2, पटियाला हाउस समेत कई बॉलीवुड फिल्में की हैं. कुछ समय पहले उन्हें पीरियड ड्रामा फिल्म जोगी में देखा गया था. टीवी शोज में भी नीलू कोहली ने अपनी गहरी छाप छोड़ी है. एक्ट्रेस संगम, मेरे अंगने में, छोटी सरदारनी, मैडम सर जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. पति की मौत ने एक्ट्रेस को तोड़ दिया है. परिवार और करीबी लोग उन्हें संभाल रहे हैं. एक्ट्रेस के तमाम फैंस भी उन्हें हिम्मत और हौसला बनाए रखने के लिए कह रहे हैं.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...