12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

भेल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Published on

भोपाल

प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती दीप्ति सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी जी की संसद से सदस्यता समाप्त किये जाने के विरोध में शनिवार को भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी नीति के खिलाफ मुंह पर ताला लगाकर और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता के मुंह पर ताला लगाना चाहती है। राहुल गांधी के सच बोलने पर भाजपा ने उनकी संसद से सदस्यता समाप्त करने पर उनके मुंह पर ताला लगाने का अलोकतांत्रिक कृत्य किया है।

उन्होंने कहा कि श्री गांधी देश की जनता की आवाज है, वे विपक्ष में रहकर भाजपा सरकार की जननीतियों को उजागर करने के लिए मुखरता से अपनी बात संसद में रखते हैं। लोकतंत्र पर प्रहार कर ऐसे जननेता के साथ इस प्रकार की कार्यवाही की जाना भाजपा और उसके नेता कुंठा से ग्रसित हो गये हैं। राहुल गांधी जी देश की जनता के अधिकारों के लिए मजबूती के साथ रखा है। अब देश की जनता ही श्री गांधी के समर्थन में खड़ी होकर भाजपा को सबक सिखायेगी।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारीगण केके मिश्रा, विभा बिंदू डागौर, स्वदेश शर्मा, अभिनव बरोलिया, संतोष सिंह परिहार, रवि वर्मा, कुंदन पंजाबी, अपराजिता पांडे, प्रशंात गुरूदेव, फरहाना खान, सतीश कनौजिया, अतुल मालवीय, नितिन राजोरिया, सुशील प्रजापति, शाहिद खान, संतराम, मनीष तोलानी, गौतम मौरे, ललित प्रजापति, हेमलता, संगीता सरिता सिंह, सचिन मौरे सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस नेत्रियां और कांग्रेसजन मौजूद थे।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...